गणपति विसर्जन को लेकर आज हाई अलर्ट पर पुलिस!: मुंबई
सितंबर 19 को गणेश उत्सव के आखिरी दिन गणपति विसर्जन से पहले मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए हैं। विसर्जन से पहले मुंबई पुलिस आज हाई अलर्ट पर है। बता दें कि कुछ समय पहले पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों की घटना के बाद से शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यह जानकारी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने दी। कोरोना संक्रमण क्व मद्देनज़र विसर्जन के जुलूस पर भी रोक लगा दी गई है।