गुजरात सरकार ने की सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी
गुजरात सरकार ने अक्टूबर 18 मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में अपनी कैबिनेट बैठक में 1 अक्टूबर 2023 से फिक्स-पे कर्मचारियों के मासिक भुगतान में 30 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया। राज्य सरकार के लिए 61,560 फिक्स-पे कर्मचारी काम कर रहे हैं। इस फैसले से क्लास-3-4400 ग्रेड पे फिक्स-पे कर्मचारियों को 38,090 रुपये से 49,600 तक मासिक वेतन मिलेगा। क्लास-3-4200 और 2800 ग्रेड पे कर्मचारियों को 31,340 रुपये से 40,800 तक मासिक भुगतान मिलेगा।