घरेलू एविएशन कंपनियों को मिली 80% क्षमता पर उड़ान सञ्चालन की अनुमति
भारत में एविएशन कंपनियों के लिए घरेलू उड़ान सञ्चालन की स्वीकृति क्षमता को 70% से बढ़ा कर 80% करने की अनुमति दे दी गयी है। इस बात की जानकारी भारत के सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने दिसंबर 3 को एक ट्वीट के ज़रिये साझा की। इसी के साथ उन्होंने ट्वीट में यह भी कहा कि, 'घरेलु परिचालन मई 25 को 30,000 यात्रियों के साथ शुरू हुआ है और अब नवम्बर 30, 2020 को इसने 2.52 लाख का आकड़ा छू लिया है। ट्वीट देखने हेतु यह क्लिक करे।