घरेलू खाना पकाने के तेल की आपूर्ति सुधार के बाद इंडोनेशिया 23 मई से हटाएगा पाम तेल निर्यात प्रतिबंध
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने मई 19 को कहा, देश में घरेलू खाना पकाने के तेल की आपूर्ति की स्थिति में सुधार के बाद मई 23 से पाम तेल निर्यात प्रतिबंध को हटा दिया जायेगा। प्रतिबंध के बाद भी देश में खाना पकाने का तेल 14,000 रुपये (96 सेंट) प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है। दरअसल, पिछले दिनों घरेलू दामों पर लगाम लगाने के लिए इंडोनेशिया ने दूसरे देशों को पाम तेल देने से इंकार कर दिया था।