हैदराबाद स्थित DRDL का एक इंजीनियर हनी ट्रैप में फंसा, कई संवेदनशील का जानकारियां लीक
हैदराबाद स्थित DRDL का एक इंजीनियर हनी-ट्रैप मामले में पकड़ा गया है। यह जिस महिला से बात कर रहा था वह ISI एजेंट है। महिला ने इंजीनियर से शादी करने का वादा किया और इसके बदले में मिसाइल डेवलपमेंट से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियां हासिल की। पाक जासूस महिला ने रेड्डी के सामने खुद को भारतीय नागरिक के तौर पर पेश किया और अपना नाम नताशा राव बताया था। तेंलगाना पुलिस ने आरोपी इंजीनियर मल्लिकार्जुन रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है।