हरियाणा में आज बंद रहेंगे सरकारी और निजी संस्थान
हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त को घोषणा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल आज (16 अगस्त) बंद रहेंगे। हरियाणा शिक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा, ''उपरोक्त विषय पर, 15.08.2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 16.08.2023 को बंद रहेंगे।'' आपसे अनुरोध है कि आप इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।"