केरल : पहली बार महिला ट्रांसजेंडर अनन्या ‘वेंगारा’ सीट से लड़ेंगी चुनाव
केरल विधानसभा चुनाव में इस बार एक महिला ट्रांसजेंडर अनन्या कुमारी एलेक्स भी मैदान में उतरने जा रही हैं। वो वेंगारा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रही हैं। अन्नया ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वो केरल में विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं। देश को यह बताना चाहते हैं कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति नेता भी हो सकते हैं। और अगर वह चुनाव जीतती हैं तो उनकी प्राथमिकता में महिलाएं और ट्रांसजेंडर की सुरक्षा होगी।