कर्नाटक बना ट्रांसजेंडर्स उम्मीदवारों को नौकरी में आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य
कर्नाटक आगामी शिक्षक भर्ती में ट्रांसजेंडर्स को नौकरी में 1% आरक्षण का आदेश देने वाला पहला राज्य बन गया है। राज्य में कक्षा 6 और 8 के लिए होने वाली 15000 शिक्षकों की भर्ती में 5000 पद कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के लिए आरक्षित होंगी। आदेश के अनुसार आगामी भर्ती में कम से कम 150 पद ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगे। यह फैसला सिविल सेवा नियम 1977 में संशोधन के बाद लिया गया है।