कृषि कानूनों की कॉपियां जलाकर यूपी गेट पर लोहड़ी का जश्न मनाएंगे किसान
48 दिनों से जारी किसान आंदोलन में किसान जनवरी 13 को शाम साढ़े पांच बजे यूपी गेट के पास लोहड़ी के आयोजन में केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध प्रदर्शित करेंगे। साथ ही जनवरी 18 को महिला किसान दिवस मनाने की तैयारियां भी ज़ोरशोर से चल रही है। इस दिन मंच की कमान महिला किसान संभालेंगी। इस आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए महिला किसान जनवरी 17 से आंदोलन स्थल पर पहुंचने लगेंगी। आंदोलन स्थल पर महिला किसानो के रुकने के लिए अलग से कैंप बनाये जायेंगे।