खराब आर्थिक हालात के चलते मजबूर श्रीलंकाई कर रहे भारत की तरफ पलायन
गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका से अब तमिल पलायन कर भारत आने लगे है। मार्च 22 को करीब 16 श्रीलंकाई शरणार्थी समुद्र के रास्ते तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचे। अगले कुछ दिनों में 31 लोगों के आने की उम्मीद है। सभी शरणार्थियों को प्रशासन ने निगरानी में रखा है। मानवीय आधार पर उनके लिए प्रबंध किए जा रहे है। हालांकि सभी को अभी अवैध प्रवासी के तौर पर देखा जा रहा है।