महिला ने जिराफ़ का शिकार कर दिल हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
वैलेंटाइन डे के दिन Merelize Van Der Merwe नाम की महिला ने मरे हुए जिराफ का दिल अपने हाथ में थामे एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। बीते दिनों इस महिला ने दक्षिण अफ्रीका के गेम पार्क में 2000 डॉलर (1 लाख 44 हजार रुपये) के आसपास खर्च करके एक जिराफ़ का गोली मारकर शिकार किया, फिर उसका दिल अपनी हथेली पर रखकर उसने फोटो खिंचवाई है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार अभी तक इस महिला ने 500 से ज्यादा जानवरों का शिकार किया है, जिसमें शेर, हाथी, तेंदुआ भी शामिल है।