मणिपुर सरकार ने दिया बिष्णुपुर में प्रमुख चौकी पर असम राइफल्स की जगह सीआरपीएफ तैनात करने का आदेश
मणिपुर सरकार ने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग लमखाई में एक चौकी से असम राइफल्स के जवानों को हटाने का आदेश दिया। यह घटनाक्रम घाटी के जिलों में नागरिकों के प्रति क्रूरता का आरोप लगाते हुए सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बल के खिलाफ मार्च निकालने के बाद आया है। मणिपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) द्वारस जारी आदेश के मुताबिक राज्य पुलिस और सीआरपीएफ इकाइयां बिष्णुपुर-कांगवई रोड पर चेकपॉइंट पर तत्काल प्रभाव से 9 असम राइफल्स की जगह लेंगी।