मंगलवार के बाद लू से राहत की संभावना; ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया कि, उत्तर पश्चिम भारत में अप्रैल 12 से भीषण लू की स्थिति से राहत मिल सकती है। आईएमडी के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 12 अप्रैल, मंगलवार की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। मौसम निगरानी विभाग ने कहा, "इसके प्रभाव में, उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।"