मुंबई में मॉल के अंदर बने सनराइज अस्पताल में लगी आग
मुंबई के भांडुप इलाके में ड्रिम मॉल की तीसरी मंजिल पर बने कोविड हॉस्पिटल में मार्च 25 की रात करीब 12 बजे आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है जबकी इसमें कुल 76 मरीज़ एडमिट थे। इसमें COVID-19 रोगियों को भर्ती करवाया गया था। घटना के बाद मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। अस्पताल में राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।