नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो ने केंद्र से की AFSPA हटाए जाने की मांग
नागालैंड में हाल ही में हुई गोलीबारी में 14 नागरिकों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने AFSPA कानून को हटाने की मांग की है। नॉर्थ-ईस्ट में हमेशा से ही इस कानून का विरोध होता रहा है। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा कि इस कानून से देश की छवि धूमिल हो रही है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने भी उनकी इस बात का समर्थन किया है।