पाकिस्तान: 5 करोड़ साल पहले जमीन पर चार पैरों से चलने वाली व्हेल मछली के मिले अवशेष
पाकिस्तान में मिले एक अवशेष से वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि 5 करोड़ साल पहले दुनिया कि सबसे विशालकाय मछली व्हेल जमीन पर 4 पैरों से चलती थी। अवशेष में मिले लोमड़ी के आकार के कंकाल पर किये अध्ययन से पता चला कि खोपड़ी और कान वाले हिस्से हिरन और व्हेल से काफी मिलते-जुलते हैं। अमेरिका की नॉर्थईस्ट ओहियो मेडिकल यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक 5 करोड़ साल पहले छोटे हिरन के वंशजों से व्हेल मछली का विकास हुआ है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में इंडोहायस कहते हैं।