पाताल निवासिनी भद्रा योग पर करें गणपति का पूजन
पूरे भारत में सितंबर 10 को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जा रहा है। घर और पंडालों में ब्रह्म और रवियोग में गणपति जी की प्रतिमा की स्थापना होगी और पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा की जाएगी। पूजन का शुभ मुहूर्त 12:17 पर अभिजीत मुहूर्त से शुरू होकर रात के 10 बजे तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार शुभ माने जाने वाली पाताल निवासिनी भद्रा का योग आज 11 बजकर 09 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।