पीएम मोदी ने नमामि गंगे परियोजना को दान की लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार की प्रीजी मनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पुणे में एक कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद इनाम की राशि नमामि गंगे परियोजना के लिए दान करने की घोषणा की। पीएम मोदी ने इसे "यादगार क्षण" बताते हुए कहा, "मैंने पुरस्कार राशि नमामि गंगे परियोजना को दान करने का फैसला किया है। मैं इस पुरस्कार को देश के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करना चाहता हूं।" उन्होंने लोकमान्य तिलक को पुष्पांजलि अर्पित की।