राष्ट्रपति ने दी 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी, 4 कीर्ति चक्र मरणोपरांत, 11 शौर्य चक्र शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अगस्त 14 को 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। इनमे मरणोपरांत चार कीर्ति चक्र और सुरक्षा बलों के जवानों के लिए 11 शौर्य चक्र शामिल हैं। पांच शौर्य चक्रों का नामकरण मरणोपरांत किया गया है। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है।