रक्षा बंधन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी का ऐलान, बस में महिलाएं करेंगी निशुल्क सफर
रक्षा बंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश में राज्य की महिलाओं को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा करने का अवसर मिलेगा। रक्षाबंधन को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में ये सुविधा उपलब्ध कराई है। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ये सुविधा 48 घंटे निशुल्क उपलब्ध रहेगी। महिलाओं के लिए ये सुविधा अगस्त 10 की रात 12 बजे से अगस्त 12 की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।