रूस के यूक्रेन पर हमले से घबरा कर ताइवान ने कहा- देश पर भी मंडरा सकता है खतरा
रूस यूक्रेन संकट के बीच ताइवान ने भी चीन द्वारा हमला किए जाने की आशंका व्यक्त की है। ताइवान की नेता साई इंग-वेन का कहना है कि अगर ताइवान आंखू मूंद कर बैठा रहा तो इससे हमारे लिए खतरे की आशंका अधिक हो जाएगी। बता दें कि चीन ताइवान पर अपना हक जताता है। चीन एक दिन ताइवान पर पर कब्जा करने की बात भी कह चुका है चाहे इसके लिए बल का इस्तेमाल करना पड़े।