शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा पे चर्चा 2022 के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की तारीख
परीभा पे चर्चा 2022 के लिए शिक्षा मंत्रालय ने एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ाकर फरवरी तीन कर दी है। इसमें हिस्सा लेने के इच्छुक छात्र, अभिभावक व टीचर्स फरवरी तीन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिस्टर करने के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीटर पर ट्वीट कर जानकारी साझा की है। बता दें कि शिक्षा मंत्रालय रजिस्ट्रेशन तारीख को दो बार बढ़ा चुका है।