सिविल सेवा दिवस 2023: आज विज्ञान भवन में सिविल सेवकों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16वें 'सिविल सेवा दिवस' के समापन सत्र और पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में प्लेनरी हॉल, विज्ञान भवन में सुबह करीब 11 बजे होगा। प्रधानमंत्री 11:40 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह सिविल सेवकों से भी बातचीत करेंगे। सरकारी बयान के अनुसार, कार्यक्रम में पहला संबोधन केंद्रीय राज्य मंत्री (MoS) डॉ. जितेंद्र सिंह सुबह 11:10 बजे देंगे। इसके बाद 11:25 बजे प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।