सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देगी पंजाब सरकार
महिलाओं को सामाजिक रूप से सक्षम बनाने के लिए पंजाब सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण देने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी खुद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर के दी है। तत्काल प्रभाव से इस आरक्षण को लागू करते हुए राज्य सरकार ने पंजाब सिविल सेवा नियम, 2020 को भी मंज़ूरी दी है, ताकि पदों पर सीधी भर्ती में महिलाओं को आरक्षण मिले।