सऊदी अरब के श्रम कानून में हुए अहम सुधार, करीब 26 लाख भारतीयों को लाभ
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन-2030 और नेशनल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के अंतर्गत बहुत सारे उदारवादी कदम उठाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सऊदी के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने श्रम सुधारों को लागू किया हैं जिससे बड़ी संख्या में भारतीयों के लाभान्वित होने की सम्भावना हैं। अब विदेशी कामगारों को कई नए अधिकार मिल सकेंगे और कामगारों को सऊदी में रहते हुए अपनी नौकरी बदलने की आजादी होगी। ये श्रम सुधार मार्च 21 से लागू हो जाएगा।