टोक्यो ओलंपिक: बॉलीवुड सेलेब्स ने दी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को जीत पर बधाई
टोक्यो में, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी टीम को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। शाहरुख खान ने टीम को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'वाह !! भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। शक्ति और कौशल चरम पर। क्या शानदार मैच था।'' अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर लिखा, 'इतिहास रचने के लिए टीम इंडिया को बधाई!