त्योहारी सीजन के दौरान आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नहीं होगा कोई बदलाव
केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने आज (19 अक्टूबर) कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतें स्थिर रहेंगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा 2023-24 विपणन वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान चीनी निर्यात की अनुमति देने पर निर्णय कृषि मंत्रालय द्वारा गन्ने के उत्पादन अनुमान के आने के बाद लिया जाएगा। सचिव गेहूं, चावल, चीनी और खाद्य तेल जैसे प्रमुख आवश्यक खाद्य पदार्थों की घरेलू आपूर्ति और कीमतों पर मीडिया को जानकारी दे रहे थे।