UGC NET जून 2023 परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, आज से करें अप्लाई
UGC चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, यूजीसी नेट परीक्षा के जून 2023 सेशन के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। UGC NET 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र आज से जमा कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 31 मई 2023 को (शाम 05:00 बजे तक) खत्म होगी।