उम्मीद है कि भारत रूस से अपनी सैन्य निर्भरता कम करेगा: लॉयड ऑस्टिन
भारत और रूस के सैन्य संबंधों पर अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने टिप्पणी लरते हुए कहा कि, भारत को अब रूस से अपनी सैन्य निर्भरता कम करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए उनके (भारत) के साथ काम कर रहे हैं कि यह उनके लिए रूसी उपकरणों में निवेश जारी रखना उनके हित में नहीं है।" लॉयड ने यह बयान वार्षिक रक्षा बजट पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान दिया है।