Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में 'लू' के प्रकोप के कारण जारी हुआ येलो अलर्ट
दिल्ली में जून चार को 'लू' चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में मंगेशपुर सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान (Temperature) 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीतमपुरा, नजफगढ़, जाफरपुर और रिज में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.9 डिग्री सेल्सियस, 46.5 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस, 45.7 डिग्री सेल्सियस और 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।