यूपी में जून 21 से रात 9 बजे तक खुलेंगे बाज़ार, 50% क्षमता के साथ खोले जाएंगे रेस्टोरेंट
यूपी में लगातार कम हो रहे कोरोना मामलों को देखते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 21 से कोरोना कर्फ्यू में ज़्यादा छूट देने का मन बना लिया है। नई गाईडलाइन में कई सारे बदलाव किए गए हैं। अब कोरोना कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा। इसके अलावा रेस्टोरेंट को 50% क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। पार्क, स्ट्रीट फूड के संचालन की अनुमति भी दी जायेगी।