Air Quality

फोटो: AmarUjala

जुलाई में बीते आठ वर्षों में सबसे साफ रही हवा

दिल्ली में जुलाई के महीने में वायु गुणवत्ता कुल 24 दिन संतोषजनक रही है। हवा संतोषजनक रहने के कारण जुलाई के महीने में पूरे आठ वर्षों बाद सबसे स्वच्छ हवा दर्ज हुई है। ये जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी है। बोर्ड के मुताबिक जुलाई में औसतन एक्यूआई 87 दर्ज हुआ। इससे पूर्व वर्ष 2020 में एक्यूआई 84 दर्ज किया गया था, मगर जुलाई में कोविड 19 केकारण लॉकडाउन लगना इसका मुख्य कारण था।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: AQI, air quality, Delhi AQI, environment, CPCB

Courtesy: news 18

AQI

फ़ोटो: Google Map

गूगल मैप में हवा की क्वालिटी देखने का फीचर आउट, एप पर मिलेगी गाइड की सुविधा

टेक दिग्गज गूगल ने गूगल मैप्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो अब अमेरिका में एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए एयर क्वालिटी लेयर दिखाएगा। इसके लिए आपको Google Maps में एयर क्वालिटी इंडेक्स को एनेबल करना है। आप AQI देख कर पता लगा सकते हैं कि आपको आउटडोर एक्टिविटी के लिए जाना चाहिए या नहीं। ऐप पर इसके लिए गाइड भी किया जाएगा. भारत में कंपनी इस डेटा को Central Pollution Control Board की मदद से ले रही है।

शनि, 11 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Google, Map, AQI, Pollution, AIR

Courtesy: Jagran

Delhi Air Pollution

फोटो: DNA India

280 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता: सफर

दिल्ली का एक्यूआई फरवरी 8 को 280 के एक्यूआई के साथ वायु गुणवत्ता थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। इस बीच, नोएडा की वायु गुणवत्ता 297 एक्यूआई के साथ 'खराब' श्रेणी में रही, जबकि गुरुग्राम की वायु गुणवत्ता 200 एक्यूआई के साथ 'मध्यम' श्रेणी में रही। सफर बुलेटिन ने फरवरी 9 को बारिश की भविष्यवाणी की, जिससे हवा की गुणवत्ता में 'मध्यम' या 'संतोषजनक' श्रेणी में सुधार होने की उम्मीद है। फरवरी 10 को दिल्ली… read-more

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi air quality condition, SAFAR, AQI

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Raining in delhi

फोटो: Skymet Weather

दिल्ली में जारी है बारिश का दौर, तापमान में दर्ज हुई गिरावट

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में जनवरी 8 की सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। इस कारण दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। बारिश होने से हवा में भी सुधार हुआ है और AQI 273 दर्ज किया है। मौसम विभाग की माने तो बारिश का यह सिलसिला जनवरी 9 तक जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 4-5 दिन तक ठंड से राहत मिलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है।

शनि, 08 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, Winter, raining, AQI, IMD

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: News 18

दिल्ली एनसीआर में हवा का स्तर बेहद गंभीर, अगले दो दिन में राहत की उम्मीद

दिल्ली एनसीआर में हवा एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। यह सिलसिला बीते चार दिन से जारी है। नवंबर 28 की शाम को दिल्ली का AQI 402 दर्ज किया गया है। सफर के मुताबिक अगले दो दिनों में हवा की रफ्तार में थोड़ा इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा, जिससे प्रदूषण के कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि दिसंबर एक को तापमान गिरने और हवा की रफ्तार कम होने से फिर प्रदूषण बढेगा।

सोम, 29 नवंबर 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: AQI, Air Pollution, Delhi-NCR, India

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: Hindustan Times

दिल्ली एनसीआर में हवा का स्तर बेहद गंभीर, अगले दो दिन में राहत की उम्मीद

दिल्ली एनसीआर में हवा एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। नवंबर 26 से ही दिल्ली का AQI 400 दर्ज किया गया है। जो काफी डराने वाला है। इसी वजह से दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में भी हवा बेहद ज़हरीली हो गई है। वहीं प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों की माने तो अगले दो दिनों में हवा की रफ्तार में थोड़ा इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा, जिससे प्रदूषण के कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

शनि, 27 नवंबर 2021 - 11:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, India, Pollution, AQI

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: NDTV

तापमान गिरने से फिर से खराब हुई दिल्ली की हवा

दिल्ली की हवा खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। नवंबर 25 को दिल्ली का AQI 330 दर्ज किया गया है। सफर के मुताबिक ऐसा इसलिए हुआ है कि हवा के चलने की रफ्तार में कमी और तापमान में भी गिरावट देखी गई है। यह कमी नवंबर 26 तक बनी रहेगी। हालांकि नवंबर 27 को फिर से हवा की रफ्तार बढ़ेगी। जिसके बाद फिर से हवा के स्तर में सुधार देखने को मिल सकता है।

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 10:45 AM / by अजहर फारूक

Tags: Pollution, AQI, SAFAR, Delhi-NCR

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: India TV

दिल्ली की हवा में आज हो सकता है थोड़ा सुधार, शीत लहर चलने की उम्मीद

दिल्ली में अभी हवा का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। नवंबर 22 को तेज़ हवा चलने के बावजूद हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। हालांकि नवबंर 23 को इसमें थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने नवंबर 22 और 23 को शीत लहर चलने की संभावना जताई थी। हालांकि नवंबर 24 को हवा की गति फिर कम होगी जिससे कि दोबारा प्रदूषण में इज़ाफ़ा हो सकता है।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pollution, Delhi-NCR, AQI, IMD

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: India Today

बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, आज लिया जा सकता है लॉकडाउन पर फैसला

दिल्ली में वायु-प्रदूषण लगातार खतरनाक स्थिति में पहुंचता जा रहा है। नवंबर 21 की सुबह दिल्ली का AQI 347 दर्ज किया गया है। हालांकि आज से ही इसमें सुधार देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आज CAQM द्वारा लगाई गई पाबंदियां जैसे सरकारी कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्य भी खत्म हो रहा है। प्रदूषण की स्थिति देखते हुये इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। आज दिल्ली में लॉकडाउन पर भी फैसला लिया जा सकता है।

रवि, 21 नवंबर 2021 - 12:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, AQI, SAFAR, Pollution

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: India Today

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब, नवंबर 21 से 23 को मिल सकती है राहत

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्थिति में पहुंचता जा रहा है। नवंबर 20 की सुबह दिल्ली का AQI 355 दर्ज किया गया है। जो बहुत खतरनाक श्रेणी में आता है। इसके मद्देनजर दिल्ली में अब सांस लेना तक दूभर हो गया है। हालांकि सफर के मुताबिक नवंबर 21 से 22 के बीच हवा की गति में सुधार हो सकता है, जिससे प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 09:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, India, AQI, SAFAR

Courtesy: TV9 Bharatvarsh