Ashwini Vaishnaw

फोटो: India TV News

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहा है: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अगस्त दो को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय कर रहा है। उन्होंने कहा कि 866 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी सिस्टम लगाए हैं। रेल मंत्री ने लोकसभा को यह भी बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के पास स्थित रेलवे स्टेशनों पर विशेष रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तैनाती सहित विशेष व्यवस्था की गई है। 

गुरु, 03 अगस्त 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: RAILWAYS, ensure, passengers security, Ashwini Vaishnaw

Courtesy: Jagran News

Odisha Train Accident

फोटो: India TV News

रेलवे बोर्ड ने की ओडिशा ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश: रेल मंत्री वैष्णव

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जून 4 को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रेलवे बोर्ड बालासोर ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश कर रहा है, जिसमें 275 लोगों की जान चली गई थी। यह घटना, भारत में सबसे घातक ट्रेन दुर्घटनाओं में से एक, 2 जून को हुई थी। वैष्णव ने भुवनेश्वर में संवाददाताओं से कहा, "हमने ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच की सिफारिश की है, जिसमें 275 लोग मारे गए और 1,000 से अधिक… read-more

सोम, 05 जून 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: odisha train accident, RAILWAY BOARD, recommends, CBI, Ashwini Vaishnaw

Courtesy: ABP Live

Train-acc

फोटो: Latestly

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: केंद्र ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

ओडिशा भीषण ट्रेन हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के रेल मंत्रालय ने मुआवजा राशि की घोषणा की है। रेल मंत्रालय ने कहा कि, हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा घायलों को दो-दो लाख रुपये दिए जायेंगे। रेल मंत्री रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये दी सहायता राशि दी जाएगी।" 

शनि, 03 जून 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: odisha train accident, Balasore, PM Modi, Ashwini Vaishnaw, Compensation

Courtesy: Jagran News

Ashwin Vaishnav

फोटो: Agniban

भारत में अभी 6जी के लिए 127 पेटेंट हैं: दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मार्च 22 को कहा, भारत के पास अब 6जी तकनीक के लिए 127 से अधिक वैश्विक पेटेंट हैं। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को दोहराते हुए कहा कि भारत में विश्वास और पैमाने की शक्ति है, जिसके कारण विदेशों में स्वदेशी दूरसंचार उपकरणों की मांग बढ़ रही है। वैष्णव ने 17वें इंडिया टेलीकॉम इवेंट से इतर कहा, 'मुझे आपके साथ यह भी साझा करना चाहिए कि… read-more

गुरु, 23 मार्च 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: India, 127 patents, 6g technology, Ashwini Vaishnaw

Courtesy: Amar Ujala News

Vande Bharat

फोटो: Wikimedia

पूरा हुआ वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा स्पीड ट्रायल

देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन ने अपना दूसरा स्पीड ट्रायल सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्वीट किया, "तीसरी वंदे भारत का दूसरा स्पीड ट्रायल गुरुवार को किया गया" अगस्त 25 को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल RDSO ने कोटा-नागड़ा सेक्शन में किया। ट्रायल में ट्रेन को 120, 130, 150 और 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। बता दें कि अगस्त 19 को भी ट्रेन का ऐसा ही एक ट्रायल… read-more

शनि, 27 अगस्त 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: RAILWAYS, Vande Bharat Express, second speed trail, Ashwini Vaishnaw

Courtesy: Zeebiz

Ashwin Vaishnav

फोटो: Daily Aawaz

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया आईसीएफ चेन्नई में वंदे भारत ट्रेनों का निरीक्षण

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अगस्त 12 को चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में नई वंदे भारत ट्रेन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा, जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पूरे देश में चलाई जाएंगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने कहा, लगभग 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को कारखाने से शुरू किया जाएगा और तकनीकी और परिचालन कार्यों के लिए 15,000 किलोमीटर के परीक्षण के… read-more

शनि, 13 अगस्त 2022 - 08:44 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamilnadu, union railways minister, Ashwini Vaishnaw, vande bharat trains

Courtesy: Jagran News

agneepath scheme

फोटो: Rastradhwani

अग्निपथ योजना के विरोध में रेलवे को हुआ 260 करोड़ रुपये का नुकसान: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जुलाई 22 को राज्यसभा को सूचित किया कि अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन में भारतीय रेलवे को 259.44 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हाल ही में शुरू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ, बिहार से तेलंगाना तक रेलवे संपत्तियों में तोड़फोड़ करने के साथ आग लगा दी गई। सबसे बुरी तरह प्रभावित पूर्व मध्य रेलवे - बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में… read-more

शनि, 23 जुलाई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: railway minister, against agneepath scheme, Ashwini Vaishnaw

Courtesy: Navbharat Times

Ashwini Vaishnaw

फोटो: News 18

आज ओडिशा में नई ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन करेंगे अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज ओडिशा में नई ट्रेन सेवाओं और रेलवे भवनों का उद्घाटन करेंगे। ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुताबिक वैष्णव खुर्दा रोड-बलांगीर प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे और नुआगांव रोड स्टेशन पर महिपुर-नौगांव रोड रेलवे सेक्शन को खोलेंगे। वह नुआगांव रोड स्टेशन से नुआगांव रोड तक 08429/08430 भुवनेश्वर-महिपुर-भुवनेश्वर पैसेंजर स्पेशल के विस्तार को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके तहत तीर्थयात्रियों के लिए विशेष ट्रेन, 15,000… read-more

गुरु, 30 जून 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Railways, Ashwini Vaishnaw, inaugurate, Odisha

Courtesy: ZEE News

Ashwin Vaishnav

फोटो: The Angle

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं से किया हिंसा में शामिल न होने का आग्रह

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज देश के युवाओं से "हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने" की अपील की। वैष्णव ने आगे उनसे रेलवे की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह किया। केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध के बीच मंत्री का यह बयान आया है। बता दें कि हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद अब तक 200 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने के साथ 35 ट्रेनें रद्द हो… read-more

शुक्र, 17 जून 2022 - 05:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: agneepath scheme protests, affected, Trains, Cancelled, Ashwini Vaishnaw

Courtesy: Prabhat Khabar

Vande Bharat Train

फोटो: Aajtak

भारत अगस्त 2023 से पहले 75 वंदे भारत ट्रेनें बनाएगा: रेल मंत्री

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने दौरे के दौरान चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के 12,000वें लिंके हॉफमैन बुश कोच को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने समारोह के दौरान अगले साल तक और ट्रेनों के उत्पादन के संबंध में भी बड़ी घोषणाएं कीं। मंत्री ने ट्वीट किया, "आईसीएफ चेन्नई में वंदे भारत का निर्माण तेजी से हो रहा है।" उन्होंने कहा कि इनमें से 75 और ट्रेनों का उत्पादन किया जाना है।

रवि, 22 मई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: vande bharat trains, RAILWAYS, Ashwini Vaishnaw

Courtesy: Zeebiz