अगले 24 घंटों में इन जिलों सहित कुपवाड़ा में हिमस्खलन होने की संभावना: जम्मू और कश्मीर
जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज अप्रैल 16 को जानकरी देते हुए बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में हिस्खलन हो सकता है। इसके लिए एक अलर्ट भी जारी किया गया है। जेकेडीएमए द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों में विभिन्न जिलों में समुद्र तल से 3200 से 3500 मीटर ऊपर कम खतरे का हिमस्खलन होने की संभावना है। डोडा, किश्तवाड़, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है… read-more
Tags: Jammu and Kashmir, Avalanche, Jkdma
Courtesy: India TV News
हिमस्खलन की चपेट में आया स्कीइंग रिजॉर्ट, दो विदेशियों की मौत जम्मू-कश्मीर
जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में, फरवरी एक को बड़े हिमस्खलन ने एक स्कीइंग रिसॉर्ट को चपेट में ले लिया। अब तक 19 स्कीयरों को बचाया गया है और दो शव बरामद किए गए हैं। फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने कहा, "अब तक 19 विदेशी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया है। दो विदेशी नागरिकों के शव बरामद किए गए हैं और उन्हें मेडिको-लीगल प्रक्रियाओं के लिए अस्पताल भेजा जा… read-more
Tags: Avalanche, gulmarg skiing resort, jammu kashmir
Courtesy: News 18
उत्तराखंड हिमस्खलन अपडेट: पर्वतारोहियों के शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या हुई 19
अधिकारियों के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में द्रौपदी का डंडा पर्वत शिखर पर बचाव अभियान में अब तक कुल 19 शव बरामद किए गए हैं। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया से कहा, "कुल 19 शवों को दरार से बरामद किया गया है। आज उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर से शवों को मतली हेलीपैड पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।" एनआईएम की उन्नत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम टीम में प्रशिक्षु और प्रशिक्षक शामिल थे।
Tags: Uttarakhand, Avalanche, Death, bodies, Mountaineers
Courtesy: Navbharat Times
हिमस्खलन में फंसे 28 लोग, वायुसेना के दो चीता हेलीकॉप्टर लगाए गए
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में अक्टूबर चार को बड़ा हादसा हो गया जब द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर अचानक आए हिमस्खलन की चपेट में 28 पर्वतारोही आ गई। इनमें से 10 पर्वतारोहियों के शव बरामद हो चुके है। 18 लोग लापता है। NDRF, SDRF और सेना की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। भारतीय वायुसेना ने रेस्क्यू अभियान के लिए दो चीता हेलीकॉप्तर तैनात किए है।
Tags: uttarkashi, cheetah helicopters, rescue mission, Avalanche
Courtesy: AajTak News
हिमस्खलन ने ली नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 10 प्रशिक्षुओं की जान, 8 को बचाया गया: उत्तराखंड
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल अमित बिष्ट ने पुष्टि करते हुए बताया कि, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम दस पर्वतारोहियों की मौत हो गई। उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा, आठ पर्वतारोहियों को उनकी टीम के सदस्यों ने बचा लिया और बाकी को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि टीम में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के… read-more
Tags: Uttarakhand, raupadi danda, ndrf sdrf, Army, ITBP, Avalanche
Courtesy: India TV