Stone

फोटो: Tripadviser

अयोध्या में रामलला के मंदिर के निर्माण में पत्थरों की नए सिरे से तराशी

अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण दिन-रात चल रहा है। गर्भगृह के लिए नए सिरे से पत्थरों की तराशी की जा रही है। इनके स्तंभों की मोटाई लगभग तीन इंच बढ़ा दी गई है। स्तंभ साढ़े 14 से 16 फीट तक ऊंचे और आठ फीट व्यास वाले होंगे। प्रत्येक स्तंभ यक्ष-यक्षिणियों की 16 मूर्तियों से सुसज्जित होगा। इसलिए राजस्थान में गर्भगृह के लिए नये सिरे से एक लाख घनफुट पत्थरों की तराशी का काम किया जा रहा है।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 04:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ayodhya, Ramlala, मंदिर, statue

Courtesy: Hindustan

death

फोटो: NDTV

अयोध्या में हनुमान चबूतरे पर व्यक्ति की गला रेतकर हुई हत्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पंकज नाम के शख्स की गला काटकर हत्या कर दी गई है। वारदात को हनुमान चबूतरे पर अंजाम दिया गया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की उम्र 35 वर्ष बताई गई है। घटना के समय मृतक चबूतरे पर सो रहा था। वहीं पुलिस ने विभिन्न एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज कर दी है।

रवि, 03 जुलाई 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: Ayodhya, Death, murder

Courtesy: Zee News

Hand Granade

फ़ोटो: Theindiaprint

अयोध्या में छावनी लाईन इलाके में झाड़ियों के पीछे एक दर्जन से ज्यादा मिले हैंड ग्रेनेड

अयोध्या में छावनी लाईन इलाके में एक दर्जन से ज्यादा हैंड ग्रेनेड मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को कुल 18 हैंड ग्रेनेड लावारिस हालत में मिले थे जिन्हें नष्ट कर दिया गया है। कहा जा रहा है ये वो हैंड ग्रेनेड हैं जो सैन्य अभ्यास के दौरान दगे नहीं और वहीं पड़े रह गए। 

सोम, 27 जून 2022 - 07:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ayodhya, Hand Granade, ayodhya cantt, Bush

Courtesy: Amar ujala

Aditya

फ़ोटो: ABP Majha

आदित्य ठाकरे ने राहुल गांधी से चल रही ईडी की पूछताछ पर कहा- केंद्रीय एजेंसियां बन गयी है प्रचार साहित्य

आदित्य ठाकरे ने अयोध्या के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता मे नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से चल रही ईडी की पूछताछ के सवाल पर कहा कि आज सभी ईडी सहित सभी केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की प्रचार साहित्य बन गई हैं। आदित्य ठाकरे ने कहा कि अयोध्या में महाराष्ट्र सदन के निर्माण की हमारी इच्छा है। इसके लिए उद्धव ठाकरे सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता भी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या की जनता हमारा स्वागत कर रही है, साधु-संत भी स्वागत कर रहे हैं… read-more

बुध, 15 जून 2022 - 08:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Aaditya Thackeray, Ayodhya, Rahul Gandhi, Congress

Courtesy: Amar ujala

Bharat Gaurav Train

फोटो: Patrika

भारतीय रेलवे ने की भारत गौरव ट्रेन में थीम आधारित कोच की शुरुआत

पहली 'भारत गौरव' ट्रेन, जो तीर्थयात्रियों को भारत और नेपाल में भगवान राम से जुड़े स्थानों पर ले जाएगी, में योग की सुविधा होगी। यह ट्रेन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से रवाना होगी। श्री रामायण यात्रा सर्किट की 10 कोच वाली ट्रेन थीम आधारित होगी। आईआरसीटीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ट्रेन अयोध्या, बक्सर, जनकपुर, सीतामढ़ी, काशी, प्रयाग, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, कांचीपुरम और भद्राचलम सहित प्रमुख… read-more

शुक्र, 10 जून 2022 - 09:18 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Railways, bharat gaurav train, ramayan circuit yatra, Ayodhya

Courtesy: Aajtak News

aditya thackeray

फोटो: TV9 Bharatvarsh

आदित्य ठाकरे जाएंगे अयोध्या, जून 15 को करेंगे दौरा

देश में चल रहे मंदिर मस्जिद विवाद के बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे जून 15 को अयोध्या का दौरा करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसे एजेंडा या राजनीतिक माहौल से दूर बताया है। संजय राउत ने कश्मीरी पंड़ितों के समर्थन में कहा कि महाराष्ट्र सरकार उनकी मदद के लिए भी तैयार है। कश्मीर में स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

रवि, 05 जून 2022 - 05:50 PM / by रितिका

Tags: Aaditya Thackeray, Ayodhya, ayodhya visit, Sanjay Raut

Courtesy: ABP Live

Liquor

फ़ोटो: the economic times

अयोध्या: श्री राम मंदिर क्षेत्र की सभी शराब दुकानों के लाइसेंस रद्द

अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर क्षेत्र में स्थित सभी शराब दुकानों को लेकर उत्तरप्रदेश सरकार ने खास फैसला लिया है। यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने जानकारी दी है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर क्षेत्र की सभी शराब दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। अब मंदिर क्षेत्र में शराब की बिक्री नहीं होगी। इससे पूर्व श्री राम मंदिर में गर्भगृह के शिला पूजन का कार्य सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों हुआ है।

बुध, 01 जून 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ayodhya, Shri Ram mandir, liquor store, licence cancel

Courtesy: NDTV

yogi adityanath ram mandir

फोटो: TOI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर गर्भगृह का पहला पत्थर रखा : अयोध्या

अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह की आधारशीला जून एक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखी। आधारशिला रखने के लिए मई 29 से सर्वदेव अनुष्ठान की शुरुआत हुई थी जो समाप्त हो गया है। आधारशीला रखने के बाद सीएम योगी द्रविड़ शैली में बने नंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम योगी ने कहा 500 वर्षों से राम मंदिर आंदोलन जारी था, जिसके गर्भगृह का पहला पत्थर रखा गया है।

बुध, 01 जून 2022 - 11:35 AM / by रितिका

Tags: Ayodhya, Yogi Adityanath, Ram Mandir

Courtesy: AajTak News

ram mandir yogi adityanath

फोटो: Amar Ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे अयोध्या का दौरा, आधारशिला रखने के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

अयोध्या स्थित निर्मित हो रहे भव्य राम मंदिर के जून एक को प्रसावित कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचेंगे। मंदिर के गर्भगृह में आधारशिला रखने के कार्यक्रम से पूर्व नक्काशीदार पत्थरों को रखा जाएगा। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुताबिक इसमें कुल 8-9 लाख क्यूबिक फीट बलुआ पत्थर, 6.37 लाख क्‍यूबिक फीट ग्रेनाइट, 4.70 लाख  क्‍यूबिक फीट नक्‍काशीदार गुलाबी बलुआ पत्‍थर और  13,300 क्‍यूबिक फीट मकराना व्‍हाइट नक्‍… read-more

मंगल, 31 मई 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: Ayodhya, Ram mandir Ayodhya, Ram Mandir

Courtesy: NDTV News

ayodhya ram mandir

फोटो: AajTak News

राम मंदिर में प्रतिष्ठा को लेकर की जाएगी चर्चा, धर्माचार्य जुटकर करेंगे फैसला

रामजन्मभूमि में राम लला के दिव्य मंदिर में विग्रह प्रतिष्ठा की जानी है। इसे लेकर अब देशभर के धर्माचार्य जुटकर मंथन करेंगे। ये पहला मौका है जब मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद देशभर के धर्माचार्य एक मंच पर जुटेंगे। इस बार ये मंथन जून 12 को किया जाएगा। बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के जन्मोत्सव पर होने वाले सम्मेलन में किया जाएगा।

सोम, 23 मई 2022 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: Ayodhya, Ram Mandir, Ram Mandir Trust

Courtesy: Hindustan