Gudmar

फ़ोटो: My Upchar

गुड़मार की पत्तियों के सेवन से कम होगा ब्लड शुगर, मिलेगा डायबिटीज से छुटकारा

डायबिटीज ऐसी बीमारी है जो पूरी उम्र पीछा नहीं छोड़ती है, पर कुछ आयुर्वेदिक और आसान से नुस्खों को अपनाकर हम ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को गुड़मार की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी कारगर है। गुड़मार की पत्तियां न सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल करती हैं बल्कि यह कब्ज, एलर्जी, खांसी, जुकाम और पेट की परेशानियों को दूर करने में कारगर हैं।

मंगल, 10 मई 2022 - 07:49 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Diabetes, Health, Gudmar, blood sugar

Courtesy: India Tv

Sadabahar Flower

फोटो: Times Now Navbharat

डायबिटीज की बीमारी में लाभ देती हैं सदाबाहर की पत्तियां

सदाबाहर की छह से सात पत्तियों को रोज सुबह चबाने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है जिससे शुगर की मात्रा को कंट्रोल में रहती है। इस पौधे में एक्ललाइड होता है, जो शुगर कंट्रोल में फायदा पहुंचाता है। पत्तियां ना चबा पाने की स्थिति में इसका जूस के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है, जिसे टमाटर, करेला के साथ मिक्स किया जा सकता है। हालांकि इन पत्तियों के सेवन से पूर्व अपने डॉक्टर से जरुर सलाह लें।

बुध, 23 मार्च 2022 - 06:05 PM / by रितिका

Tags: blood sugar, diabetic, Diabetes, health care

Courtesy: Zee News

Blood Sugar

फोटो: Insider

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए रोज़ाना करें इन चीजों का सेवन

अगर आपका शुगर लेवल हाई रहता है तो रोज़ाना सुबह खाली पेट एक चम्मच मेथी दाना पाउडर को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएं। मेथी दानों में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। मेथी दाना कार्बोहाइड्रेट और चीनी के अवशोषण को कण्ट्रोल करता है जिससे शुगर लेवल  कंट्रोल में रहता है। रोज़ाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में दो चम्मच आंवला और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 06:32 PM / by सपना सिन्हा

Tags: blood sugar, fenureek seeds, TURMURIC

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Arbi Health Benefits

फोटो: Times of India

सेहत के लिए फायदेमंद है अरबी, जानिये इसके फायदे

न्यूट्रिश्निस्ट मुनमुन गनेरीवाल ने इंस्टाग्राम पर अरबी के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी है। अरबी को फ्राई, करी के अलावा कई तरह से खाया जाता है। ये फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी-ई से भरपूर होती है। इसमें ब्लडशुगर कंट्रोल करने के तत्व होते है। ये आंत और दिल की सेहत सुधारती है। इसे खाने से कैंसर का खतरा भी कम होता है। जिन्हें वेटलॉस करना है उन्हें भी अरबी खानी चाहिए। ये कैलोरी… read-more

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: health care, blood sugar, Taro

Courtesy: Aajtak

Fruits for diabetic patients

फोटो: Punjab Kesari

डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं इन फलों का सेवन

डायबिटीज के मरीजों को ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिसमें शुगर की मात्रा कम होती है और जिनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। डायबिटीज के मरीजों को रसभरी, अमरूद,आड़ू, जामुन और कीवी का सेवन करना चाहिए, इन फलों में चीनी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जामुन, शुगर के साथ पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है और कीवी में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कण्ट्रोल रखते हैं। 

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 07:36 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: diabetic, Fruits, blood sugar, Patients, health care

Courtesy: Jagran News

Sugar Level

फोटो: YaleNews - Yale University

शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर नज़र आते हैं ये लक्षण

शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल होने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा सर पड़ता है, इसलिए इसे नियंत्रित रखना बेहद आवश्यक होता है। शुगर लेवल बढ़ने पर कुछ लक्षण नज़र आने लगते हैं, जैसे बार-बार पेशाब आना महसूस होना, बार-बार प्यास लगना,कमजोरी महसूस होना, शरीर के कुछ हिस्सों में सुन्नता महसूस होना आदि। अगर आपके शरीर में भी ये लक्षण नज़र आ रहे हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर को कंसल्ट करना अति आवश्यक है।

रवि, 14 फ़रवरी 2021 - 02:19 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: blood sugar, Diabetes, health care, Lifestyle tips

Courtesy: Jansatta News

Exercise

फोटो: New Scientist

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार शारीरिक सक्रियता से जीवन प्रत्याशा में होती है 3 वर्ष की वृद्धि

टाइप-2 डायबिटीज, हृदयरोग, स्ट्रोक और कैंसर सहित अन्य जानलेवा बीमारियों से मौत का खतरा अधिक होता है, इससे बचने के लिए रोज़ाना कुछ समय के लिए एक्सरसाइज करना आवश्यक होता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में कहा गया है कि 15 मिनट की शारीरिक सक्रियता को औसत जीवन प्रत्याशा में तीन साल तक की वृद्धि लाने में असरदार माना गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार एक्सरसाइज करने से  ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल से लेकर स्ट्रेस हार्मोन ‘कॉर्टिसोल’ का लेवल कम होता है। … read-more

मंगल, 09 फ़रवरी 2021 - 04:43 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: health benefits, Cancer, blood sugar

Courtesy: Hindustan Samachar

basil

फोटो: patrika news

सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं तुलसी के पत्ते

ज्यादातर लोग तुलसी की चाय पीते हैं, पर क्या आपको पता है शुगर पेशेंट के लिए तुलसी की चाय पीना नुकसानदायक होता है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से दवाइयों का सेवन किया जाता है। ऐसे में तुलसी के पत्ते खाने से से शुगर लेवल कम हो सकता है। तुलसी में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में खून की कमी पूरी करते है, पर अगर अधिक मात्रा में तुलसी का सेवन किया जाये तो खून पतला होने की समस्या हो सकती है

शनि, 21 नवंबर 2020 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: basil leaves, blood, blood sugar

Courtesy: panjab kesari

morning sickness

फोटो: stocksy

सुबह की थकान को दूर करता है ये होममेड ड्रिंक

अगर आपको सुबह उठने के बाद थकान महसूस होती है तो 1 चुकंदर, 1 गाजर, 1 अनार, 7 से 8 करी पत्ते, 1 टुकड़ा अदरक, आधा नींबू, धनिया के पत्ते, और पुदीने के पत्ते लेकर मिक्सी में डालकर आधे गिलास पानी के साथ पीस लें। अब इसे छलनी से गिलास में छान लें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पियें। नियमित रूप से इस ड्रिंक को पीने से आपकी सुबह की थकान दूर हो जाएगी और आप पूरा दिन फ्रेश महसूस करेंगे ।

शनि, 10 अक्टूबर 2020 - 06:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: morning sickness, beatroot, mint leaves, blood sugar

Courtesy: panjab kesari