फोटो: Medical News Today
सिर्फ दूध नहीं, उसमें मिलाकर पिएं ये ड्रायफ्रूट्स, होंगे कई फायदे
दूध पीने से सेहत बनती है, लेकिन अगर इसमें काजू, किशमिश और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स मिला कर पिया जाए तो इसका लाभ कई गुना बढ़ जाता है। इन ड्रायफ्रूट्स युक्त दूध पीने से त्वचा में निखार आता है। ये चेहरे के दाग धब्बे भी दूर करता है। ये दूध इम्यूनिटी बूस्टर का काम भी करता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। ड्रायफ्रूट्स वाला दूध कई पोषक तत्वों से युक्त माना जाता है।
Tags: Milk, dryfruits, immunity booster, health benefits
Courtesy: Zee News
फोटो: IndiaMART
आंवला खाने से होते हैं कई लाभ, सेहत के लिए है रामबाण
आंवला सर्दियों के मौसम में आसानी से उपलब्ध होता है। खाने से शरीर में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, फ्लेवोनॉयड्स, पोटेशियम जैसे पदार्थ मिलते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जो त्वचा और बालों के लिए बेहद अच्छा है। इसके सेवन से इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है। वजन कम करने के लिए आवले का पानी भी उपयोगी होता है। इसे उपयोग करने से स्किन टोन में सुधार होता है।
Tags: Amla, SKIN, health benefits, vitamic C
Courtesy: NDTV News
फोटो: The Health Site
वजन को कम करने के लिए रोज़ाना पियें नेटल टी
रोज़ाना नेटल टी का सेवन करने से वजन कम होता है। नेटल टी शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकालने में सहायक होती है। रोज़ना इसे पीने से शरीर की कैलोरीज बर्न होती है और शरीर में फैट जमा नहीं हो पाता है। नेटल टी बनाने के लिए बिच्छू बूटी की पत्तियों को पानी में डालकर उबालें। अब इसे बंद करके थोड़ी देर के लिए ढक दें। एक मिनट बाद आप इस चाय को छानकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पियें।
Tags: nettle tea, health benefits, Weight Loss, Honey
Courtesy: Newstrack
फोटो: AbBP News
मुनक्का खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे
कई औषधीय गुणों से भरपूर मुनक्का गर्म तासीर वाला होता है, जो कई रोगों के इलाज में इस्तेमाल होता है। इसके सेवन से सर्दी जुकाम से राहत मिलती है। बीटा कैरोटीन युक्त मुनक्का आंखों की सेहत को सुधारता है। अगर बच्चों को रोज पांच से छह मुनक्के खाने के लिए दिए जाएं तो इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मुनक्का लगातार खाने से शरीर में खून भी बढ़ता है।
Tags: Munakka, health benefits, Health, Dry fruits
Courtesy: Hindustan
फोटो: YouTube
कनेर के पत्तों में छिपे हैं कई औषधीय गुण
कनेर के पत्तों में ढ़ेरों औषधीय गुण छिपे होते हैं। ये एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। इन पत्तों का इस्तेमाल दर्द और पुरानी दाद या खुजली दूर करने में किया जा सकता है। इसके पत्तों का लेप लगाने से जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है। किसी पुराने घाव को ठीक करने में भी करने का पत्ता असरदार होता है। इसमें शरीर की खुजली कम करने के गुण होते हैं, जिससे राहत मिलती है।
Tags: Kaner, health benefits, anti bacterial, antiseptic properties
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Newstrack
पाचनक्रिया को स्वस्थ रखने के लिए रोज़ाना पियें केले के फूल से बना काढ़ा
केले के फूलों का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले केले के फूलों को धोकर पानी में अच्छे से उबालें। जब ये आधा उबल जाये तो इसमें थोड़ा का नमक डालकर अच्छे से उबाले। अब इसे आंच से उतारकर ठंडा कर लें। अब इसमें आधा चम्मच जीरा पाउडर और काली मिर्च मिलाकर पियें। नियमित रूप से केले के फूलों का काढ़ा पीने से पेट में भोजन के अवशोषण को बढ़ावा मिलता हैं। इस काढ़े को पीने से एंजाइटी दूर होती है।
Tags: banana flowers, health benefits, stomach problems
Courtesy: Newstrack
फोटो: Navbharat Times
गर्मियों के मौसम में नारियल पानी पीने के है बडे़ फायदे
गर्मी का मौसम आते ही कई तरह की बीमारियां भी आती हैं। ऐसे में नारियल पानी हमारे सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकता है। ढेर सारे मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर नारियल पानी पीने से गर्मी के मौसम में ताजगी का एहसास होता है। इसके साथ ही नारियल पानी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखते हैं। नारियल पानी में विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैग्नीज, पोटैशियम, सोडियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है।
Tags: coconut water, health benefits, Summers
Courtesy: Zee News
फोटो: Your Health Orbit
वजन कम करने में सहायक होती हैं लौंग की चाय
मसाले रूप में उपयोग होने वाली लौंग की चाय आपके बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने में कारगर होती है। छोटी सी लौंग एंटी इंफ्लेमेट्री,एंटी बैक्टीरियल गुण और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लौंग की चाय पाचन प्रक्रिया को आसान बनाती है जिसकी वजह से वजन को घटाने में मदद मिलती है। लौंग की चाय के लिए 4-5 लौंग,1 चम्मच जीरा और आधा चम्मच दालचीनी को एक साथ पानी में डालकर 10 मिनट तक उबालें। इसे हल्का ठंडा करके पिएं। इसके सेवन से वज़न तेज़ी से घटेगा।
Tags: clove, clove tea, Weight Loss, Digestion, health benefits
Courtesy: India Tv
फोटो: Krishi Jagran
गर्मी में सेहत के लिए फायदेमंद है ककड़ी
गर्मी के मौसम में ककड़ी के सेवन से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। ककड़ी में पोटेशियम होता है, जो सोडियम के प्रभाव के साथ साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। पेट के लिए भी ककड़ी का सेवन बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसके सेवन से कब्ज़ की दिक्कत दूर होती है। ककड़ी का सेवन वजन कम करने में भी मदद करता है। ककड़ी में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से गैस और अपच जैसी परेशानी से भी निजात मिलती है |
Tags: health care, cucumber, health benefits, summer, Seasonal
Courtesy: Patrika News
फोटो: LatestLY
दूध में घी मिलाकर पीने से होंगे जबरदस्त फायदे!
गाय का दूध और गाय के घी का सेवन करने से कई शारीरिक फायदे होते हैं। इससे जोड़ों और पेट के दर्द की परेशानी नहीं होती हैं क्योकि गाय का घी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी पाए जाते हैं। अगर शरीर में कमजोरी महसूस होती है तो दूध में घी मिलाकर सेवन करना फ़ायदेमंद होता है। इसको पीने से पाचन प्रक्रिया दुरूस्त, जोड़ों के दर्द थकान दूर होने के साथ त्वचा का निखार और स्टैमिना भी बढ़ता है।
Tags: health care, cow milk, ghee, health benefits
Courtesy: India Tv