24 सितंबर तक बढ़ाई गई चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत
अदालत ने आज एपी कौशल विकास निगम घोटाले से संबंधित मामले में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत 24 सितंबर तक बढ़ा दी। अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नावोलू सुधाकर रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हिरासत को यहां की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अदालत ने दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। नायडू को कौशल विकास निगम से कथित तौर पर धन का दुरुपयोग करने के आरोप में 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।