Chirag paswan

फ़ोटो: Getty images

बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर चिराग ने दी सीएम नीतीश को दी सुधार करने की हिदायत

लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार में अपराध के बढ़ रहे ग्राफ को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि मुख्यमंत्री जल्द से जल्द अपराध पर लगाम लगाए। चिराग ने यह भी कहा है कि वे छह महीने तक कुछ नहीं बोलेंगे लेकिन अगर छह महीने के अंदर भी नीतीश अपराध पर लगाम नहीं लगाते है तो वे हमलावर बोल इख्तियार करेंगे। इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव भी नीतीश पर निशाना साध चुके है और उन्हें थका हुआ सीएम कह चुके है।

बुध, 20 जनवरी 2021 - 02:12 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Chirag Paswan, tejasvi yadav, CM Nitish Kumar

Courtesy: Aajtak news

Tej pratap yadav

फ़ोटो: Getty images

तेजप्रताप ने दिया मांझी की हनीमून वाली टिप्पणी का जवाब, बोले- हम भी पोल खोलेंगे

सूबे के पूर्व सीएम मांझी ने हाल ही में कहा था कि जब भी देश में संकट आता है तब राहुल गांधी, चिराग पासवान व तेजस्वी यादव हनीमून मनाने चले जाते है। मांझी की इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने पलटवार किया है। यादव ने कहा- "मांझी जी मेरे बगल वाले घर में रहते हैं, कमरे में क्या-क्या करते हैं, हम भी पोल खोलेंगे। मांझी जी को अपने बुढ़ापे का ख्याल रखना चाहिए।  उनके बेटे का महिला पुलिसकर्मी के साथ लफड़ा हो गया था। अगर मांझी जी बाहर… read-more

रवि, 10 जनवरी 2021 - 09:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejpratap, Jitanram manjhi, Rahul Gandhi, Chirag Paswan

Courtesy: Aajtak news

Chirag paswan

फ़ोटो: Getty images

ख़त्म नहीं हो रहा चिराग का राग, एक बार फिर नीतीश पर साधा निशाना

लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान मौजूदा मुख्यमंत्री व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार पर लगातार तीखे तेवर से हमला करते आए है। इस बार अपनी पार्टी 'एलजेपी' के स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम खत लिखा जिसमें उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की बात कही। वहीं,नीतीश पर एक बार फिर बरसते हुए उन्होंने कहा-"बिहार की मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और संभावना है कि 2025 से पहले ही बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे।"

शनि, 28 नवंबर 2020 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Chirag Paswan, CM Nitish Kumar, Bihar Government

Courtesy: Aajtak news

Chirag paswan

फ़ोटो: Getty images

नीतीश के सीएम बनने के बाद चिराग ने कसा तंज, कहा-आशा करता हूँ आप कार्यकाल पूरा करेंगे

नीतीश कुमार के खिलाफ जाकर एनडीए से अलग हुए एलजेपी नेता चिराग पासवान ने नीतीश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश पर तंज़ कसा है। चिराग ने ट्वीट कर लिखा-"आशा करता हूँ सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और आप एनडीए के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 4 लाख बिहारीयों द्वारा बनाया गया #बिहार1stबिहारी1st विजन डॉक्यूमेंट आपको भेज रहा हूँ ताकि उसमें से भी जो कार्य आप पूरा कर सकें वह कर दें, बीजेपी को आपको मुख्यमंत्री बनाने के लिए बधाई।"

सोम, 16 नवंबर 2020 - 06:47 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Chirag Paswan, Bihar Assembly Elections

Courtesy: Aajtak news

Ram vilas paswan

फ़ोटो: Getty images

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लगाया राम विलास पासवान की मौत पर प्रश्नचिन्ह

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मौत पर सवाल उठाएं है।  उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर इसकी न्यायिक जांच की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश जानना चाहता है कि आखिर चिराग पासवान रामविलास पासवान से जुड़े कौन से राज को छुपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से जुड़े कई सवाल हैं जो चिराग… read-more

सोम, 02 नवंबर 2020 - 04:31 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ram Vilas Paswan. Chirag Paswan, Chirag Paswan, PM Narendra Modi

Courtesy: Aajtak news

Chirag paswan

फ़ोटो: Getty images

चिराग का नीतीश पर हमला,कहा- पीएम बनने को महागठबंधन में जा सकते है नीतीश

बिहार चुनाव में दूसरे चरण के प्रचार का अब अंत हो चुका है। चुनाव के दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीटों के लिए नवंबर 3 को वोट डाले जायेंगे। इन सबके बीच लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश और बीजेपी जदयू गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा है कि -"नीतीष कुमार ने पीएम मोदी को चुनौती दी थी क्योंकि वो खुद पीएम बनना चाहते थे,वो आज बीजेपी के साथ हो सकते हैं लेकिन प्रधानमंत्री बनने के लिए वह 2024 में महागठबंधन के साथ भी हाथ मिला सकते हैं।"

सोम, 02 नवंबर 2020 - 06:38 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Chirag Paswan, Bihar Assembly Elections, Nitish Kumar

Courtesy: Aajtak news

Chirag paswan

फ़ोटो: Getty images

10 नवंबर को नीतीश की विदाई तय है, बीजेपी और एलजेपी की बनेगी सरकार- चिराग पासवान

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने का कड़ा फैसला लेने के बाद भी लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान लगातार मौजूदा मुख्यमंत्री व जदयू नेता नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे है। दरभंगा के नेहरा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग नेे नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा-"10 नवंबर को नीतीश कुमार की विदाई तय है और प्रदेश में बीजेपी और एलजेपी की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही घोटालों की जांच कराई जायेगी,अगर नीतीश कुमार दोषी पाए जाते हैं,… read-more

गुरु, 29 अक्टूबर 2020 - 07:47 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Chirag Paswan, Nitish Kumar, Bihar Assembly Elections

Courtesy: Aajtak news

Tejasvi surya

फ़ोटो: Indian express

बिहार के मुख्यमंत्री का पद तो नितीश कुमार ही संभालेंगे - तेजस्वी सूर्या

बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में एनडीए के लिए जमकर प्रचार प्रसार करने के साथ विपक्ष पर निशाना भी साध रहे है। तेजस्वी सूर्या ने लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान की तारीफ की और कहा कि, चिराग मेरे खास दोस्त है और वे बहुत आगे जाएंगे। वहीं उन्होंने चिराग को दो टूक सुना भी दी और यह साफ कर दिया कि एनडीए से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे।

मंगल, 27 अक्टूबर 2020 - 11:59 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Tejasvi Surya, Chirag Paswan, Bihar Assembly Elections

Courtesy: Aajtak news

Chirag paswan

फ़ोटो: Jagran.com

बिहार चुनाव- लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने किया भ्र्ष्टाचार खत्म करने का वादा

लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार फिर जदयू नेता व मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने लोगों से वादा किया है कि अगर लोजपा की सरकार बनी तो भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा-"चिराग पासवान आप लोगों से वादा कर के जाता है कि सात निश्चय में जो घोटाला हुआ है,जितना भ्रष्टाचार हुआ है।चाहे वह किसी अधिकारी ने किया हो या मुख्यमंत्री ने स्वयं किया हो,हमारी सरकार बनते ही सबकी जांच कराई जाएगी और जेल भेजा जाएगा।"… read-more

रवि, 25 अक्टूबर 2020 - 05:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Chirag Paswan, Bihar Assembly Elections, Nitish Kumar

Courtesy: Live hindustan

Chirag paswan

फ़ोटो: Getty images

एलजेपी पार्टी को वोटकटवा कहने पर भाजपा से नाराज हुए चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा एलजेपी पार्टी को वोटकटवा पार्टी कहने पर अब चिराग पासवान ने भाजपा पर पलटवार किया है। चिराग पासवान ने कहा कि-" मुझे उनसे ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी और सभी भाजपा नेता ऐसे बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दबाव में आकर दे रहे है।बयानबाजी से पहले भाजपा नेता अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए और अगर हम वोटकटवा है तो 2014 से हमे साथ क्यों रखा है।"

शनि, 17 अक्टूबर 2020 - 12:07 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Chirag Paswan, Prakash Javadekar, Bihar Assembly Elections

Courtesy: Live hindustan