बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लगाया राम विलास पासवान की मौत पर प्रश्नचिन्ह
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मौत पर सवाल उठाएं है। उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर इसकी न्यायिक जांच की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश जानना चाहता है कि आखिर चिराग पासवान रामविलास पासवान से जुड़े कौन से राज को छुपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से जुड़े कई सवाल हैं जो चिराग पासवान को कठघरे में खड़ा करते हैं।