Prakash javadekar

फ़ोटो: Jagran.com

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं चिराग पासवान

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के बंटवारे से जनता को पहले ही झटका मिल चुका है लेकिन अब राजनीतिक बयानबाज़ी चुनावी माहौल को और गर्म कर रही है। अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान पर निशाना साधा है और उनकी पार्टी एलजेपी को वोटकटवा पार्टी बताया है। जावड़ेकर ने कहा-"एलजेपी चुनाव में कोई प्रभाव नहीं डाल पाएगी और चुनाव में सिर्फ एक वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी।"

शुक्र, 16 अक्टूबर 2020 - 04:56 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Prakash Javadekar, Bihar Assembly Elections, Chirag Paswan

Courtesy: Aajtak news

Chirag paswan

फ़ोटो: Getty images

नितीश कुमार है बिहार के विकास मार्ग की सबसे बड़ी रुकावट-चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और लगातार बयानबाजी से नीतीश पर निशाना साध रहे है। अपने चुनावी सभा में चिराग पासवान ने कहा कि कुछ भी हो जाए इस बार नीतीश को सीएम नहीं बनने देंगे और वैसे भी नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते विकास होना या बिहार का विकसित होना संभव नहीं है। बता दें कि एलजेपी ने बिहार में एनडीए से अलग होकर नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

गुरु, 15 अक्टूबर 2020 - 11:51 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Chirag Paswan, Nitish Kumar, Bihar Assembly Elections

Courtesy: News18hindi

Chirag paswan

फ़ोटो: Outlook india

नीतिश कुमार को लगा बड़ा झटका, एनडीए से अलग होकर नीतीश के खिलाफ चुनाव लड़ेगी एलजेपी

बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चिराग पासवान ने बिहार चुनाव के लिए एनडीए से अलग होकर 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इन सभी 143 सीटों पर वो नीतीश कुमार की जदयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे। चिराग पासवान के इस कदम के बाद उन्हें एनडीए केंद्र में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन फिलहाल ये दांव मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत भारी पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस फैसले पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही चिराग से बात करेंगें

सोम, 05 अक्टूबर 2020 - 10:12 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Chirag Paswan, Bihar Assembly Elections, JDU

Courtesy: Amar ujala

चिराग पासवास

फोटोः NEWS18

दिल के ऑपरेशन के लिए एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान हुए अस्पताल में भर्ती

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान दिल के ऑपरेशन के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हुए है। अक्टूबर 4 की सुबह पांच बजे उनके बेटे चिराग पासवास ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि पिछले कई दिनों से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन हुई परिस्थितियों (सीटों के बंटवारे को लेकर) की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। संकट की इस घडी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।        

रवि, 04 अक्टूबर 2020 - 03:06 PM / by vikas prakash

Tags: Chirag Paswan, Ramvilas Paswan, LJP

Courtesy: NDTV Hindi

Chirag Paswan

फोटो : News18

लोजपा ने बदले 5 जिलाध्यक्ष, 40 सांगठनिक जिलों में बनाए महासचिव : बिहार विधानसभा चुनाव

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज द्वारा 5 मुख्य जिलों मुंगेर, भभुआ, रोहतास, बगहा और किशनगंज के जिलाध्यक्ष बदले गए साथ ही पुराने जिलाध्यक्षों को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। संगठन को मजबूत बनाने के क्रम में 40 जिलों में एक-एक महासचिव पद निर्धारित करके नये सदस्यों को अपॉइंट भी किया गया।

शुक्र, 04 सितंबर 2020 - 05:02 PM / by अमर नाथ झा

Tags: Bihar Assembly Elections, LJP, Chirag Paswan

Courtesy: LIVE HINDUSTAN