Surya

फोटो: In Khabar

15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए तमिलनाडु भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या

मदुरै जिला साइबर अपराध पुलिस ने जून 16 की रात चेन्नई में भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या को गिरफ्तार करने के बाद आज 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मदुरै के सांसद सु वेंकटेशन पर उनके हालिया ट्वीट के सिलसिले में सूर्या को गिरफ्तार किया गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने सूर्या के खिलाफ की गई कार्रवाई की निंदा की और डीएमके पर सत्ता के दुरुपयोग का… read-more

शनि, 17 जून 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamilnadu, Madurai, Cyber Crime, secretary sg surya

Courtesy: ABP Live

BJP State Secretary

फोटो: Lokmat News

साइबर क्राइम पुलिस ने चेन्नई में किया भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या को गिरफ्तार: तमिलनाडु

मदुरै जिला साइबर अपराध पुलिस ने जून 16 की रात चेन्नई में भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी के मुताबिक, मदुरै के सांसद सु वेंकटेशन पर उनके हालिया ट्वीट के सिलसिले में सूर्या को गिरफ्तार किया गया है। अन्नामलाई ने ट्विटर पर कहा, "@BJP4TamilNadu के राज्य सचिव थिरु @SuryahSG avl की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है। उनकी एकमात्र गलती कम्युनिस्टों, DMK के सहयोगियों के बुरे दोहरे… read-more

शनि, 17 जून 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamilnadu, Madurai, Cyber Crime, Police, arrest, bjp state secretary sg surya

Courtesy: Aajtak News

Annu Kapoor

फोटो: AajTak News

दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, गंवाए लाखों रुपये

बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर के साथ 4.36 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। जानकारी के मुताबिक अन्नू कपूर के पास एक कॉल आया जिसमें KYC अपडेट करने की बात कही गई। अन्नू कपूर ने कॉलर के साथ अपना बैंक डिटेल और ओटीपी साझा किया जिसके बाद अभिनेता के अकाउंट से 4.36 लाख रुपये अचानक ट्रांसफर हो गए। अभिनेता में पुलिस में शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस का कहना है कि वो लगभग तीन लाख रुपये वापस ला सकती है।

रवि, 02 अक्टूबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Cyber Crime, Annu Kapoor, Bollywood, Theft

Courtesy: NDTV News

Cyber Crime

फोटो: Digit News

28 करोड़ से अधिक ईपीएफओ खाताधारकों का डाटा हुआ लीक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से संबंधित लगभग 28 करोड़ खाताधारकों का डाटा ऑनलाइन लीक हुआ है। ये डाटा बैंक अकाउंट से लेकर आधार संबंधित डेटा भी है। ये जानकारी यूक्रेन के साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर बॉब डियाचेंको ने जारी की है। ये दावा पीएफ खाताधारकों के लिए बेहद हैरान करने वाला है। जानकारी के मुताबिक दो आईपी एड्रेस से ये डाटा लीक हुआ है। लीक डाटा में खाताधारकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, आधार डिटेल, बैंक नंबर समेत कई अन्य जानकारियां है।

रवि, 07 अगस्त 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Cyber Crime, UAN, EPFO

Courtesy: AajTak

Delhi police

फ़ोटो: Aajtak

गिरफ्तार हुआ लड़कियों की तस्वीर से छेड़खानी करने वाला: दिल्ली

महिलाओं की तस्वीर से छेड़खानी करके उसे अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन पहले तस्वीरों को अश्लील बनाता था फिर इन महिलाओं को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। दरअसल एक पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी और फिर गिरफ्तारी के बाद पता चला के करीब 150 महिलाओं को वो ऐसे ही शिकार बना चुका है।

गुरु, 07 अप्रैल 2022 - 08:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Delhi Police, Cyber Crime, blackmail

Courtesy: Aajtak

online fraud

फोटो: Oneindia

ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत करने के लिए अब डायल करना होगा "1930"

साइबर क्राइम संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए अब 1930 डायल करना होगा। इससे पूर्व हेल्पनाइन नंबर 155260 डायल किया जाता था। नए नंबर के संबंध में सूचना गृह मंत्रालय के ट्विटर हैंडल साइबर दोस्त ने साझा की है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों के लिए नया हेल्पलाइन नंबर 1900 शेयर किया है। इस नंबर पर इंटरनेट या ऑनलाइन फ्रॉड होने की स्थिति में शिकायत… read-more

रवि, 20 फ़रवरी 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Cyber Crime, Cyber Fraud, Helpline Number

Courtesy: News 18 Hindi

online fraud

फोटो: Dainik Bhaskar

KBC के नाम पर हुआ ऑनलाइन फ्रॉड, लूट लिए 1.70 लाख रुपये

कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख जीतने का लालच देकर मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला से 1.70 लाख रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक डिटेल व अन्य तरीकों से आरोपी की तलाश में जुट गई है। दरअसल महिला के पास केबीसी में 25 लाख रुपये जीतने का फोन आया। इस राशि को हासिल करने के लिए महिला से 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए।

रवि, 20 फ़रवरी 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Madhya Pradesh, indore, Cyber Crime

Courtesy: ABP Live

online fraud

फोटो: The Indian Express

71.2 करोड़ डॉलर का हुआ नुकसान, ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए हुई धोखाधड़ी

सिंगापुर में इंटरनेट पर प्रेम जाल में फंसा कर पैसों की धोखाधड़ी के मामलों में इजाफा हो रहा है। वर्ष 2016 की अपेक्षा वर्ष 2020 में ऐसे मामले तीन गुणा बढ़ गए है। बीते पांच सालों में 71.2 कोरड़ डॉलर की ऑनलाइन धोखाधड़ी लोगों के साथ हुई है। ये जानकारी सिंगापुर के अखबार "द स्ट्रेट्स टाइम्स" की ओर से दी गई है। वर्ष 2020 में प्रेम जाल में फंसाकर पैसे ऐंठने के सबसे अधिक मामले दिखे है।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Crime, SINGAPORE, Cyber Crime

Courtesy: NDTV News

Bulli Bai app case

फ़ोटो: Navjivan

बुली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से हिरासत में लिया आरोपी इंजीनियरिंग छात्र

Bulli Bai App मामले में मुंबई पुलिस साइबर सेल ने जनवरी 3 को बेंगलुरु इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 21 साल के युवक को हिरासत में लिया है। वह बुलीबाई के पांच फॉलोअर्स में से एक है। गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने ट्विट कर कहा कि, मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ IT एक्ट और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।… read-more

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 10:50 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Cyber Crime, Delhi Cyber Cell, Bulli Bai, Mumbai cyber police

Courtesy: India TV

Muslim Womens

फोटो: Aajtak News

Bulli Bai ऐप पर मुस्लिम महिलाओ के उत्पीड़न के खिलाफ बोले असदुद्दीन ओवैसी

देश मे Bulli Bai ऐप के ज़रिए हो रहे मुस्लिम महिलाओं के ऑनलाइन उत्पीड़न को हैदराबाद पुलिस के साइबर क्राइम थाने ने संज्ञान में लिया है। इसके साथ ही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से कार्रवाई की मांग की है। ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा कि इस मामले में एफआईआर काफी नहीं है, दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. सरकार को सीआई सेल और बल के एंटी रेडिकलाइजेशन विभाग की… read-more

सोम, 03 जनवरी 2022 - 01:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Bulli Bai, Cyber Crime, Asaduddin Owaisi

Courtesy: Aajtak News