गिरफ्तार हुआ लड़कियों की तस्वीर से छेड़खानी करने वाला: दिल्ली
महिलाओं की तस्वीर से छेड़खानी करके उसे अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन पहले तस्वीरों को अश्लील बनाता था फिर इन महिलाओं को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। दरअसल एक पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी और फिर गिरफ्तारी के बाद पता चला के करीब 150 महिलाओं को वो ऐसे ही शिकार बना चुका है।