Cyclone

फोटो: India TV

ओडिशा के सात जिलों में चक्रवाती तूफान 'गुलाब' के चलते जारी किया गया हाई अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग द्वारा सितंबर 24 को ओडिशा में चक्रवाती तूफान के चलते सात जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। तूफान से बचाव के लिए सरकार द्वारा सातों जिलों में आपदा से निपटने के लिए कई बचाव दल सहित दमकल कर्मियों को तैनात किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय मोहपात्र द्वारा चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने की बात कही गई है।

रवि, 26 सितंबर 2021 - 09:30 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: Odisha, High Alert, cyclone, Bay of Bengal

Courtesy: Hindustan

Cyclone

फोटो: Zee News

जापान में तूफान 'मिरिने लूम्स' तूफान का खौफ

जापान की राजधानी टोक्यो के पास चिबा राज्य में मिरिने तूफान ने तबाही मचाई हुई है। तूफान के कारण लोग जगह-जगह पर फंसे हुए हैं और 29000 लोगों को अपने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि उष्णकटिबंधीय तूफान 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्व से उतर -पूर्व की ओर बढ़ रहा है। ये जानकारी राष्ट्रीय मीडिया ने प्रदान की है।

रवि, 08 अगस्त 2021 - 09:40 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: cyclone, Japan, environment, Japan Meteorological Agency

Courtesy: Dainik Jagran

PM Modi

फोटो: The Economic Times

पीएम मोदी ने 77वें 'मन की बात' कार्यक्रम में किया देश को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 77वीं बार मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया है। कोरोना महामारी पर पीएम मोदी ने बताया, 'देश पूरी ताकत के साथ कोविड से लड़ाई कर रहा है, हमने अनेक प्राकृतिक आपदाओं का भी डटकर मुकाबला किया है। चक्रवात से प्रभावित हुए सभी राज्यों के लोगों ने इस संकट की घड़ी में बड़े धैर्य और अनुशासन के साथ इसका मुकाबला किया है "। उन्होंने ढाई हजार से अधिक टेस्टिंग लैब होने का जिक्र किया।

रवि, 30 मई 2021 - 01:55 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: man ki baat, PM Modi, Coronavirus, cyclone

Courtesy: Abp News

Newborn

फोटो: Raising Children Network

ओडिशा में आए तूफान में जन्में कई बच्चों की पहचान बना 'यास'

ओडिशा के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक राज्य में 'यास' तूफान के दौरान 300 से अधिक बच्चों ने जन्म लिया है। इनमे से कुछ के पेरेंट्स ने अपने बच्चे का नाम 'यास' रख दिया, जिसका अंग्रेजी में अर्थ 'जैस्मीन' होता है। पेरेंट्स का मानना है कि इस तरह से सबको याद रहेगा कि उनका बच्चा किस घड़ी में पैदा हुआ है। बता दें, राज्य में प्रभावित स्थलों से निकाले गए लोगों में से 6,500 गर्भवती महिलाएं थी।

शुक्र, 28 मई 2021 - 06:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Odisha, Cyclone Yaas, New born, cyclone

Courtesy: IndiaTv

Cyclone Yaas

फोटो: DNA India

उड़ीसा में 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया चक्रवाती तूफ़ान 'यास'

भारत के उड़ीसा में चक्रवाती तूफान यास के टकराने से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है। तेज़ हवाएं चलने के कारण उदयपुर में बैरिगेड भी उड़ गए। राज्य में भारी बारिश की वजह से जमुनाखेड़ी रोड के क्षतिग्रस्त होने की खबरे आ रही हैं। बता दें, तूफान यास उड़ीसा के बालासोर के दक्षिण में 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया। इस टकराव से कुछ पेड़ उखड़ गए और कई इलाकों में पानी भर गया है।

बुध, 26 मई 2021 - 08:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Cyclone Yaas, Odisha, cyclone, heavy rains

Courtesy: Abp Live

cyclone

फोटो: ECONOMIC TIMES

मौसम विभाग: बंगाल में मई 26 तक चक्रवाती तूफान पहुंचने की जताई गई आशंका

बंगाल में चक्रवाती तूफान यास के मई 26 तक पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तट से टकराने की संभावना लगाई जा रही है। इसको ध्यान में रखकर प्रभावित होने की आशंका वाले इलाकों में नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स की 65 टीमें तैनात की गई हैं। चक्रवाती तूफान यास से निपटने के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में यास से निपटने वाली एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

रवि, 23 मई 2021 - 11:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: storm, West Bengal, Disaster Management, cyclone

Courtesy: Aaj Tak

Tauktae Cyclone

फोटो: Mumbai Live

ताउते तूफान: अरब सागर में फंसे 317 लोगों को बचाया गया, 390 अब भी लापता

चक्रवाती तूफान ताउते के कारण अरब सागर में मुंबई के पास दो बजरे फंस गए। जहाँ खराब मौसम के बावजूद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बलों की मदद से 317 लोगों को बचा लिया गया, जबकि अभी भी 390 लापता लोगों की तलाश जारी है। मुंबई के बाद ताउते गुजरात के सौराष्ट्र तट से टकराया, इस दौरान हवा की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटा रही, हालांकि तूफान के गुजरात पहुँचने से पहले 2 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुँचा दिया गया था।

बुध, 19 मई 2021 - 04:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tauktae Cyclone, Arabian Sea, Tauktae Rescue, cyclone

Courtesy: Amarujala News

Cyclone Tauktae

Hindustan Times

उत्तर प्रदेश-राजस्थान में जारी हुआ तौकते तूफान का अलर्ट

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान से 7 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र और अन्य पश्चिमी तटीय इलाकों में कहर ढा रहा चक्रवाती तूफान तौकते, अब उत्तर प्रदेश और राजस्थान पर प्रभाव डालेगा। आईएमडी के मुताबिक राजस्थान में मई 18 और यूपी में मई 19 को बारिश होने की उम्मीद है। 

मंगल, 18 मई 2021 - 09:01 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: cyclone, Rajasthan, Uttar Pradesh, Disaster

Courtesy: ONE INDIA

cyclone

फोटो: NEWS18

चक्रवाती तूफान अलर्ट के कारण 580 मरीजों को किया गया शिफ्ट

चक्रवाती तूफान तौकते के अलर्ट की वजह से मुंबई नगर निगम (BMC) ने कोविड केयर सेंटर से 580 मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। बीकेसी से 243, दहिसर से 183 और मुलुंड से 154 मरीजों को निकाला गया है। मौसम विभाग ने तूफान के चलते यहां 60-80 किमी प्रति घंटे से चलने वाली हवा का अलर्ट जारी किया है। वहीं शहर के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन पर भी विचार किया जा रहा है।

रवि, 16 मई 2021 - 05:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: cyclone, High Alert, Patients, Hospitals

Courtesy: Aajtak News

cyclone

फोटो: Indian Express

केरल में दिख रहा 'टोकटे' चक्रवात का प्रभाव, सैकड़ों मकान क्षतिग्रसित

'टोकटे' चक्रवात का प्रभाव केरल में देखने को मिल रहा है। इस चक्रवात के प्रभाव से मूसलाधार बारिश होने और तेज हवाएं चलने से सैकड़ों मकान क्षतिग्रसित हो गए है। इसके साथ ही तेज बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठने से तटीय इलाकों में जनजीव प्रभावित हो गए है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल के पांच जिलों मल्लपुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में भारी बारिश की आशंका है।

शनि, 15 मई 2021 - 06:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: cyclone, Kerala, Cyclone Tauktae

Courtesy: Dainik Jagran