Delhi Corona Update

फोटो: Lokmat News

दिल्ली में 24 घंटों में मिले 1,490 नए कोविड मामले, 2 लोगों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच अप्रैल 28 को 1,490 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इस दौरान दो लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 1,070 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही राजधानी में पॉजिटिविटी रेट अब 4.62 फीसदी हो गया है। दिल्ली में अभी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 5250 है।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi corona update, Deaths, Positivity rate

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 1,67,059 नए कोविड मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,67,059 लाख नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,192 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2,54,076 लोग इससे ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,92,30,198 हो गई है। फिलहाल देश में 17,43,059 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि देश में वर्तमान रिकवरी रेट गिरकर 94.50 फीसदी हो गया है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 11.69% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 15.25% पर पहुंच गया है।

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Covid-19, Deaths, Recovery rate

Courtesy: NDTV Hindi

Bus Accident

फोटो: The Times of India

कानपुर में बेकाबू हुई इलेक्ट्रिक बस, 6 लोगो की गई जान

यूपी के कानपुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। कानपूर में जनवरी 30 की रात को एक बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने कई गाड़ियों को रौंद डाला। इस हादसे में 6 लोगो की जान चली गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस रात 11:30 बजे घंटाघर से टाटमिल चौराहे की ओर जा रही थी तभी यह हादसा सामने आया। पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गई है। ड्राइवर की तलाश भी जारी है।

सोम, 31 जनवरी 2022 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Kanpur, electric bus, Deaths, Road accident

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Covid 19 case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले कोविड-19 के 3,33,533 नए मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,33,533 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 525 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2,59,168 लोग इससे ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,65,60,650 हो गई है। फिलहाल देश में 21,87,205 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि देश में वर्तमान रिकवरी रेट गिरकर 93.18 फीसदी हो गया है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 17.78% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.87% पर पहुंच गया है।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 11:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Coronavirus, Deaths, Recovery rate

Courtesy: NDTV

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 2,71,202 नए कोविड मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,71,202 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 314 लोगो की मौत हो गई है। वहीं 1,38,331 लोग इससे ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,50,85,721 हो गई है। फिलहाल देश में 15,50,377 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि देश में वर्तमान रिकवरी रेट गिरकर 94.51 फीसदी हो गया है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 16.28% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 13.69% पर पहुंच गई है।

रवि, 16 जनवरी 2022 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, India, Recovery rate, Deaths

Courtesy: NDTV Hindi

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 2,64,202 नए कोविड के मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,09,345 लोग इससे ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,48,24,706 हो गई है। फिलहाल देश में 12,72,073 सक्रिय कोरोना मामले हैं जबकि देश में वर्तमान रिकवरी रेट गिरकर 95.20 फीसदी हो गया है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 14.78% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 11.83% पर पहुंच गई है।

शुक्र, 14 जनवरी 2022 - 02:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Recovery rate, Deaths, Positivity rate

Courtesy: NDTV

Gas leak

फोटो: The Indian Express

सूरत स्थित प्रिंटिंग मिल में लीक हुई गैस, चार लोगों की हुई मौत, 25 से ज़्यादा लोग घायल

गुजरात के सूरत में जनवरी 6 की सुबह एक भीषण हादसा हो गया है। वहां एक विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग नाम की मिल में गैस लीक होने से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए है। यह हादसा उस समय हुआ जब मिल के पास मौजूद नाले में एक व्यक्ति जहरीला कैमिकल डाल रहा था। तभी गैस लीक हुई, जिससे वहां हड़कंप मच गया है।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 09:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Gujarat, printing mill, Deaths, Gas Leak

Courtesy: Aaj Tak

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 13,154 नए कोविड मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,154 नए मामले सामने आए हैं। जो दिसंबर 29 को आए मामलों से 43 फीसदी ज़्यादा हैं। इस दौरान देश में 268 लोगों ने कोरोना से अपनी जान भी गंवाई है, जबकि 7,486 लोग इससे  ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,42,58,778 हो गई है। फिलहाल देश में 82,402 सक्रिय कोरोना मामले हैं। जबकि देश में वर्तमान रिकवरी रेट 98.38 फीसदी है। 

गुरु, 30 दिसम्बर 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Recovery rate, Deaths, Covid-19

Courtesy: NDTV Hindi

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 7,447 नए कोविड के मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 7,447 नए मामले सामने आए है, जो दिसंबर 16 को मामलों से 6.6 फीसदी कम हैं। इस दौरान देश में 391 लोगों ने कोरोना से अपनी जान भी गंवाई है, जबकि 7,886 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,41,62,765 हो गई है। फिलहाल भारत में 86,415 सक्रिय कोरोना मामले हैं। जबकि रिकवरी रेट 98.38 फीसदी पर है।

शुक्र, 17 दिसम्बर 2021 - 10:15 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Covid-19, Recovery rate, Deaths

Courtesy: NDTV NEWS

America Tornado

फोटो: Chicago Sun-Time

भीषण तूफान से अमेरिका को हुआ भारी नुकसान

अमेरिका में चक्रवाती तूफान ने तांडव मचाया हुआ है। जिसके चलते अब तक वहां 100 से अधिक लोगो के मारे जाने और हजारों घरों के तबाह होने की खबर है। इस तूफान ने सबसे ज़्यादा तबाही केंटुकी में मचाई है। जहां इस तूफान से कई घर तबाह हो चुके हैं। यह अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी बताई जा रही है। इस भीषण तूफान के बीच अमेरिका में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। 

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: America, cyclone, environment, Deaths

Courtesy: Aaj Tak news