आरोपी दीप सिद्धू को क्राइम सीन-रिक्रिएशन के लिए लाया गया लाल क़िले
गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा निकाली गयी ट्रैक्टर मार्च के दौरान हिंसा उकसाने के दोषी पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू और इक़बाल सिंह को दिल्ली पुलिस द्वारा क्राइम सीन रीक्रिएट करने हेतु लाल किले ले जाया गया है। सीन रिक्रिएशन करने हेतु दिल्ली पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर उन रास्तो पर गयी, जिन रास्तो से होते हुए उपद्रवी लाल किले तक पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस द्वारा लाल किला हिंसा मामले को क्राइम ब्रांच को सौप दिया गया है।
Tags: Delhi Police, Deep Sidhu, Ikbal Singh, Tractor March
Courtesy: Dainik Bhaskar
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू पर रखा एक लाख का इनाम
दिल्ली-पुलिस ने देश में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के आरोपी पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू समेत तीन लोगों पर इनाम घोषत कर दिया है। दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह, और गुरजंत सिंह की जानकारी देने वाले को 1 लाख रूपए देने का एलान किया गया है। पुलिस ने हिंसा में कथित रूप से शामिल होने के लिए भी जाजबीर सिंह समेत तीन लोगो पर 50,000 रूपए का इनाम रखा है। सिद्धू के बिहार में छुपे होने की खबर के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम वहां गयी है।
Tags: Deep Sidhu, Republic Day 2021, Cash Reward, Farmers' Protest
Courtesy: Amarujala News
अगर मैंने राज़ खोले तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा: सिद्धू
लाल किले पर खालसा पंथ के झंडे को लहराए जाने के लिए लोगों को भड़काने में आरोपी ठहराए जा रहे अभिनेता दीप सिद्धू ने जनवरी 27 की देर रात फेसबुक पर लाइव आकर खुद को निर्दोष बताया और किसान नेताओं को चेतावनी दी है। सिद्धू ने कहा की उनके खिलाफ़ नफरत और झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंने किसान नेताओं को कहा की, "अगर मैंने राज़ खोले तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा।" सिद्धू ने कहा की किसान नेताओं को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए।
Tags: Deep Sidhu, Republic Day, Tractor March
Courtesy: DAINIK BHASKAR