71 Year Old Delivery Boy

फोटो: Legit.Ng

63 लाख रुपये की मदद करके डिलीवरी बॉय के लिए फरिश्ता साबित हुई 21 साल की लड़की

अमेरिका की 21 साल की लड़की एनाबेल ग्रेस स्टीफंस ने इंसानियत की शानदार मिसाल पेश की है। एनाबेल ने पिछले हफ्ते DoorDash डिलीवरी से कुछ खाना ऑर्डर किया। खाना डिलीवरी करने 71 साल के केरी जूड आए। एनाबेल ने देखा कि वो सीढ़ियों पर ठीक से चढ़ भी नही पा रहे हैं। उसने उनका वीडियो सोशल-मीडिया पर शेयर कर दिया और उनके लिए फण्ड कैम्पेन भी शुरू कर दिया। जनवरी 27 तक उनके पास 63 लाख रुपये इकट्ठा हो चुके हैं।

शुक्र, 28 जनवरी 2022 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: America, Funds, delivery boy, food

Courtesy: Aaj Tak

World Food Safety Day

फोटो: Prepare Exams

जीवन में भोजन का महत्व समझाता है 'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस' 

'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस' हर साल जून 7 को पूरे विश्व में मनाया जाता है। जून 7, 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बदलते विषयों को ध्यान में रखकर 'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस' मनाना शुरू किया, जिसकी पहल विश्व स्वास्थय संगठन ने की थी। इस साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2021 की थीम “स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन” रखी गई है, जो भोजन के उत्पादन और खपत से संबंधित है। इसके अलावा आज के दिन हम लोग बीमारियों को काबू करने, पता लगाने और रोकथाम की कोशिश… read-more

सोम, 07 जून 2021 - 06:02 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: food, malnutrition, world food safety day 2021, health care

Courtesy: Brifly News

Organic farming

फोटो: NEWSBUST

बिहार की नेहा ने किसानों के साथ मिलकर 'इको विलेज मॉडल' किया तैयार

बिहार के चंपारण की रहने वाली नेहा ने लद्दाख में किसानों के साथ मिलकर ऑर्गेनिक फार्मिंग और इको विलेज मॉडल पर काम शुरु किया। इसके बाद उनके साथ 650 किसान जुड़ चुके हैं और कंपनी का रेवेन्यू लगभग तीन करोड़ रुपये है। नेहा ने बताया कि मैं फूड को लेकर रिसर्च कर रही थी और पता लगा कि बच्चों को सही फूड नहीं मिल रहा। उन्होंने किसानों को संसाधन मुहैया कराया ताकि ऑर्गेनिक फार्मिंग हो सके।

मंगल, 25 मई 2021 - 11:42 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Startups, Organic Farming, food, Village

Courtesy: Dainik Bhaskar

food video viral

फोटो: ZEE NEWS

लॉकडाउन में बाहर खाने के लिए ढूंढी गजब तरकीब का वीडियो हुआ वायरल

कोरोना लॉकडाउन के कारण बाहर खाने से बचने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है जिसमें खाने के अजब गजब तरीकों को अपनाया गया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने साझा किया है, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में देखा गया है कि दो लोगों को कार में टेबल लगाकर खाना सर्व किया जा रहा है। इस… read-more

रवि, 23 मई 2021 - 10:21 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: food, Viral video, Lockdown, Coronavirus

Courtesy: NDTV HINDI

Food giving free

फोटो: News Click

अपनी माँ के साथ लाॅकडाउन में हर दिन गरीबों को मुफ्त भोजन बाँट रहे हैं हर्ष

कोविड लाॅकडाउन के दौरान हर्ष और उनकी माँ 100 से अधिक लोगों को मुफ्त खाना बांटकर गरीबों की मदद कर रहे हैं। हर्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर हम ऑर्डर ले रहे थे। सभी लोगों ने पैसे दान करना शुरू कर दिया, जिसके चलते उन्होंने लगभग 100 से अधिक लोगों को हर दिन खाना खिलाया। वे अभी तक 22,000 से अधिक भोजन, 55,000 रोटियां और 6,000 होममेड मिठाई का वितरण कर चुके हैं।

सोम, 10 मई 2021 - 06:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: food, Lockdown, Charity, helping hands

Courtesy: Ndtv Hindi News

Large amount of food consumes by small farmers

फोटो: Down To Earth

दुनिया में क़रीब 35 फ़ीसदी भोजन का उत्पादन कर रहे हैं छोटे व सीमांत किसान: शोध

दुनिया भर में 2 हेक्टेयर से कम जोत वाले सीमान्त किसान, एक तिहाई से अधिक भोजन का उत्पादन करते हैं, जिसकी जानकारी सयुंक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा हुए शोध में पता चली है। जर्नल वर्ल्ड डेवलपमेंट के अनुसार हर छह में से पांच खेत 2 हेक्टेयर से भी छोटे हैं, जो कुल कृषि भूमि का केवल 12 फीसदी हिस्सा है। इसके पश्चात भी छोटे व सीमांत किसान विश्व के 35 फ़ीसदी खाद्य का उत्पादन करते हैं।

बुध, 05 मई 2021 - 06:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Agriculture, Farmers, food, farming

Courtesy: Down to Earth

World's second most expensive number plate

फोटो: Khaleej Times

76 करोड़ में बिकी दुनिया की दूसरी सबसे महंगी नंबर प्लेट

दुबई की एक चैरिटी नीलामी में सिंगल डिजिट नंबर प्लेट AA9 के लिए 38 million यूएई दिरहम यानी करीब 76 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई। इस आयोजन से जमा राशि से रमजान के महीने के दौरान 30 देशों के लोगों के लिए भोजन पार्सल उपलब्ध कराया जाएगा। इस नीलामी के केवल 10 दिनों में 185,000 दानदाताओं से 100 मिलियन दिरहम जुटाए गए हैं। कंपनियां और आम जनता अभी भी अभियान की वेबसाइट के ज़रिए दान कर सकती है… read-more

सोम, 03 मई 2021 - 10:10 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Dubai, donation, Auction, food

Courtesy: Jagran

Goverment will distribute 5 kilo ration to poor people

फोटो: Live Hindustan

सरकार ने किया गरीबों को 5 किलो मुफ्त राशन देने का ऐलान

कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने गरीबों के लिए 2 महीने, मई और जून में मुफ्त राशन देने का ऐलान किया है। इसके तहत 5 करोड़ गरीबों को 5 किलो राशन दिया जायेगा। गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवार इस सेवा का फायदा उठा सकेंगे इसके लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गरीबों को कोरोना के चलते परेशानी हो रही है तो इससे देश के गरीबों को पोषण में सहायता मिलेगी।

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 08:21 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Ration Card, food, Help, PM Narendra Modi

Courtesy: Live Hindustan

Khaskhas

फोटो: Alibaba

जानिये खसखस खाने के अनेकों फायदे

खसखस स्वाद के साथ साथ सेहतमंद भी होता है यही कारण है कि, कई स्वादिष्ट क्षेत्रीय व्यंजनों में खसखस का इस्तेमाल किया जाता है। खसखस में मॉर्फिन, कोडीन, थेबीन और अफीम अल्कलॉइड होते हैं जो शरीर के दर्द को दूर करते हैं और इसमें मौजूद फाइबर पेट को ठंडा रखता है। खसखस के तेल में पॉलीअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है जिससे दिल की बीमारियों को ठीक किया जाता है। इसके अलावा खसखस मुँह के छाले, नींद न आना, हड्डियों का कमजोर होना और बालों से जुड़ी समस्याओं को भी… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 07:37 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: poppy seeds, healthy diet, khaskhas, food

Courtesy: News18

Drink Water

फोटो: Navbharat Times

जानिए किन चीजों के सेवन के बाद पानी पीना हो सकता हैं नुकसानदायक

आमतौर पर दिन में 5-6 लीटर पानी पीना एक व्यक्ति के लिए जरुरी होता हैं। लेकिन इन चीजों को खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। गर्म खाने के बाद तुरंत पानी पीने से आपका पाचन तंत्र बिगड़ सकता है इसलिए खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए। साथ ही खीरा और ककड़ी, तरबूज और खरबूज, मूंगफली और गर्म दूध या चाय के सेवन के तुरंत बाद पानी पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं ऐसा करने से एसिडिटी, ब्लोटिंग, डायरिया, लूज मोशन, खांसी जैसी समस्याएं हो… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 07:14 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: health care, drinking water, food, after food

Courtesy: India Tv