Gautam ADani

फ़ोटो: GQ India

शीर्ष अरबपतियों में शामिल गौतम अडानी हेल्थकेयर सेक्टर में पैर जमाने को तैयार

शीर्ष अरबपतियों में शामिल गौतम अडानी ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े क्षेत्र में उतरने की घोषणा कर दी है। हेल्थकेयर क्षेत्र में अडानी की कंपनी का नाम अडानी हेल्थ वेंचर्स लिमिटेड (AHVL) है। इसके साथ ही अडानी, डायग्नोस्टिक चेन मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रहे हैं साथ ही साथ अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड लेने के लिए बोलियों का वैल्युएशन कर रहे हैं। मार्केट कैप को देखते हुए सौदे का साइज कम से कम 1 अरब… read-more

मंगल, 07 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Gautam Adani, Healthcare, Valuation, Appolo

Courtesy: Hindustan

adani

फोटो: The Economic Times

गौतम अडानी उत्तर प्रदेश में करेंगे 70 हजार करोड़ रुपये इनवेंस्ट

उत्तर प्रदेश में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने ऐलान किया कि वो राज्य में 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। ये निवेश राज्य में नौकरियों की भरमार लाएगा। संभावना है कि राज्य में 30 हजार लोगों को नौकरियां भी मिलेंगी। इस दौरान अडानी ने कहा कि मैं भारत को नया बनाने में जुटे दो नेताओं पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ काम कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है।

शुक्र, 03 जून 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Gautam Adani, Adani Group, PM Modi, CM Yogi Adityanath

Courtesy: AajTak News

Time 100 List Of Most Influential People

फोटो: MSN News

टाइम ने जारी की साल 2022 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट

टाइम ने वर्ष 2022 के लिए '100 सबसे प्रभावशाली लोगों' की अपनी सूची जारी की है। सूची में दो भारतीयों ने ने अपना स्थान सुरक्षित किया है। इसमें पहला नाम सर्वोच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता करुणा नंदी और उसके बाद उद्योगपति गौतम अडानी हैं। कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को भी सूची में शामिल किया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी सूची में शामिल हैं।

मंगल, 24 मई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: World, Gautam Adani, activist khurram parvez, times 100 list

Courtesy: Live Hindustan

Adani

फ़ोटो: Scroll

दुनिया के अमीरो के नेटवर्थ में आई भारी कमी, गौतम अडानी रहे फायदे में

दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क से लेकर मुकेश अंबानी तक की नेटवर्थ में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, टॉप-10 अरबपतियों की बात करें तो इस सूची में सिर्फ भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी ही एकमात्र ऐसे रईस रहे, जो फायदे में रहे। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस दूसरे सबसे बड़े घाटे वाले अरबपति रहे। बीते 24 घंटे में उनकी नेटवर्थ में 8.48 अरब डॉलर (करीब 65 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा) की गिरावट दर्ज की गई।

शुक्र, 20 मई 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Jeff Bezos, Elon Musk, Gautam Adani

Courtesy: Amar ujala

Gautam adani

फ़ोटो: GQ india

अडानी ग्रुप ने खरीदी एसीसी लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट, 10.5 अरब डॉलर में हुई डील

गौतम अडानी के स्वामित्व वाले अडानी ग्रुप ने मई 15 के दिन देश की दो बड़ी सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट 10.5 अरब डॉलर में खरीद ली हैं। इस सौदे के लिए अडानी ग्रुप ने एक स्पेशल ऑफशोर कंपनी बनाई है, जिसके ज़रिये एसीसी और अंबुजा सीमेंट में स्विट्जरलैंड की सीमेंट कंपनी Holcim Ltd. की हिस्सेदारी खरीदी है। बता दें कि Holcim और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों के पास अंबुजा सीमेंट में 63.19% और एसीसी में 54.53% हिस्सेदारी है।

सोम, 16 मई 2022 - 01:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Gautam Adani, acc limited, ambuja cement

Courtesy: Aajtak

Gautam Adani

फ़ोटो: MoneyControl

अडानी समूह की मीडिया क्षेत्र में हुई एंट्री, दिग्गजों को मिलेगी टक्कर

अरबपति गौतम अडानी अब मीडिया इंडस्ट्री में अपना वर्चस्व बढ़ाने में जुट गए हैं। गौतम अडानी के अडानी समूह की इस इंडस्ट्री में नई-नई एंट्री हुई है। अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडरी कंपनी जल्द ही मीडिया से संबंधित गतिविधियों में अपना कारोबार शुरू करेगी। इसी साल मार्च माह में अडानी समूह ने राघव बहल के मीडिया वेंचर क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (क्यूबीएम) में हिस्सेदारी ली है।

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 07:31 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Gautam Adani, media, OTT, Investment

Courtesy: Hindustan

Gautam Adani

फोटो: News 18

वॉरेन बफेट को पीछे छोड़कर गौतम अडानी बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति

फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट को पछाड़कर दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स के अनुमान के मुताबिक, शुक्रवार को वॉरेन बफेट की कुल संपत्ति 121.7 अरब डॉलर थी। बफेट 91 साल के हैं। फोर्ब्स ने एक रिपोर्ट में कहा है कि अडानी की अनुमानित 123.7 अरब डॉलर की संपत्ति उन्हें भारत का सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Gautam Adani, overtakes warren buffett, richest person

Courtesy: NDTV Hindi

Gautam Adani

फोटो: GQ India

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी की संपत्ति में जोरदार इजाफा होने के कारण वो एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 100 बिलियन डॉलर की हो गई है। अडानी दुनिया के अमीर शख्सों की सूची में 10वें पायदान पर आ गए है। अडानी की संपत्ति में कुल 2.44 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष अडानी की संपत्ति 23.5 बिलियन डॉलर बढ़ चुकी है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 10:10 AM / by रितिका

Tags: Asia's Richest Man, Richest Indian, Richest Asian, Gautam Adani

Courtesy: AajTak News

Gautam Adani

फोटो: The Financial Express

गौतम अडानी ने 2021 में बढ़ाई $49 बिलियन की संपत्ति, जेफ बेजोस, एलोन मस्क से अधिक

एम 3 एम हुरुन ग्लोबल ने मार्च 16 को बताया, एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने पिछले साल एलोन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनॉल्ट की सम्पत्ति से अधिक अपनी संपत्ति में 49 बिलियन अमरीकी डालर जोड़े। मुकेश अंबानी 103 बिलियन अमरीकी डालर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। जबकि पोर्ट-टू-एनर्जी समूह अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी दूसरे नंबर पर हैं, उनकी संपत्ति 153 फीसदी बढ़कर 81 अरब डॉलर हो गई है।

गुरु, 17 मार्च 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gautam Adani, hurun global list 2022, Jeff Bezos

Courtesy: India.Com

Gautam Adani

फोटो: GQ India

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी की संपत्ति 90.1 अरब डॉलर है जबकि मुकेश अंबानी की 89.4 बिलियन डॉलर है। गौतम दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स हो गए है। गौतम अडानी ने मेटा के मार्क जुकरबर्ग को भी पछाड़ दिया है।

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Adani Group, Gautam Adani, Mukesh Ambani

Courtesy: Zee News