Anupam Kher

फोटो: The Indian Express

नेपाल में भीख मांगती भारतीय लड़की की मदद के लिए आगे आए अनुपम खेर

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल में हैं। यहाँ उनकी मुलाकात आरती नामक एक लड़की से हुई जो मंदिरों के आसपास लोगों से भीख मांगती है। अनुपम खेर ने उस लड़की से बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो काफी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही है। अनुपम खेर ने उस लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया है। लड़की मूल रूप से भारत के राजस्थान की निवासी है। 

बुध, 03 नवंबर 2021 - 01:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Anupam Kher, Human Interest stories, helping hands

Courtesy: News 18 Hindi

grown green peppers

फोटोः Indiasamachar

नासा ने अंतरिक्ष में उगाई शिमला मिर्च की सब्जी

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा अंतरिक्ष में शिमला मिर्च की सब्‍जी उगाई गई है। नासा ने अक्टूबर 29 को यह जानकारी दी कि इस सब्जी को हैबिटाट-04 में पैदा किया गया है। इसके बाद वहां मौजूद अंतरिक्षयात्रियों ने इस शिमला मिर्च की एक डिश बनाई और उसका आनंद लिया। नासा के अनुसार अंतरिक्षयात्रियों ने शिमला मिर्च के पौधे की सूक्ष्‍मजीवी विश्‍लेषण, स्‍वाद, पोषक तत्‍व और बनावट की भी जांच की है। 

मंगल, 02 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: NASA, Astronaut, science news, Human Interest stories

Courtesy: navbharat times

Earth

फोटो: Space.com

पृथ्वी की चमक में आ रही है गिरावट, रिसर्च में हुआ खुलासा

जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च में पृथ्वी की चमक में धीरे-धीरे गिरावट देखने की बात कही गई है। इस रिसर्च के मुताबिक समुद्र के गर्म होने का असर पृथ्वी की चमक पर पड़ता है, परिणामस्वरूप पृथ्वी की चमक में गिरावट आई है। शोधकर्ताओं ने इस शोध में सेटेलाइट मेजरमेंट का भी विश्लेषण किया, जिसके मुताबिक पिछले दो दशकों में पृथ्वी के रिफलेक्टन्स में गिरावट आई है।

सोम, 01 नवंबर 2021 - 04:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Earth, research, Science, Human Interest stories

Courtesy: Zee News Hindi

Baby

फोटो: The New Indian Express

17 साल की उम्र में गर्भवती हुई लड़की, यूट्यूब की मदद से बच्चे को दिया जन्म

केरल के मल्लापुरम में 17 साल की लड़की ने यूट्यूब की मदद से बच्चे को जन्म दिया है, लड़की ने प्रसव के दौरान किसी और की मदद भी नहीं ली। लड़की के माता और पिता दृष्टिबाधित हैं, इससे उन्हें लड़की के गर्भवती होने का पता भी नहीं चला। इसकी जानकारी मिलने के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने लड़की के प्रेमी और आरोपी युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

गुरु, 28 अक्टूबर 2021 - 05:25 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Kerala, Human Interest stories, Youtube

Courtesy: Amar Ujala News

duck

फोटोः Hindustan

बत्तख के बच्चों का अपनी मां के पीछे तैरने का है अनोखा कारण

बत्तख के बच्चे अपनी मां के पीछे एक लाइन में तैरते हुए देखे जाते हैं। जर्नल ऑफ फ्लूइड मैकेनिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा होने के पीछे एक अहम कारण बताया गया है। ऐसा करके बत्तख के बच्चे अपनी एनर्जी बचाते हैं। बत्तख के पानी में पैडलिंग करने से एक वेव्स बनती है जिसपर बत्तख के बच्चे आगे की ओर बढ़ते हैं। इससे वे बार-बार पैडलिंग करने से बचते हैं और ऐसे एनर्जी कम लगती है। 

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 08:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: ducklings swim, science news, Human Interest stories

Courtesy: Zee News Hindi

Women on Instagram

फोटो: Unsplash

पति की निजता का उल्लंघन करने के आरोप में कोर्ट ने पत्नी पर लगाया 41 हजार का जुर्माना

पति की प्राइवेसी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दुबई की अदालत ने महिला को दोषी पाया और उसके उपर 41 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक महिला ने पति के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। इसके खिलाफ पति ने दुबई पुलिस से शिकायत की, जिसमें पति के आरोप सही पाए गए। मामला कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने पत्नी पर जुर्माना लगा दिया।

शुक्र, 22 अक्टूबर 2021 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Dubai, Dubai Court, Family Court, Human Interest stories

Courtesy: Aajtak

Bodhi Tree

फोटो: Newstrack

इस पेड़ की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहती है पुलिस

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और विदिशा के बीच एक वीवीआईपी पेड़ लगा है, जिसकी सुरक्षा के लिए हर वक्त पुलिस तैनात रहती है। दरअसल इस बोधि वृक्ष को 2012 में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने लगाया था। तभी से इस पेड़ की देखरेख की जिम्मेदारी उद्यानिकी विभाग, राजस्व, पुलिस और सांची नगरपरिषद द्वारा की जाती है। इसकी सुरक्षा के लिए 15 फीट ऊंची जालियां लगी है और इसका मेडिकल चेकअप भी किया जाता है।

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Bodhi Vriksh, Bhopal, PM Modi, Human Interest stories

Courtesy: Zee News Hindi

Fish Rain

फोटो: Reddit

आसमान से हुई मछलियों की बारिश ने लोगों को किया हैरान

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के चौरी इलाके में अक्टूबर 17 को पानी के साथ अचानक मछलियों की बरसात ने लोगों को अचंभित कर दिया। इस इलाके में करीब 50 किलो से ज्यादा मछलियों की बरसात हुई। घटना से हैरान ग्रामीणों ने मछलियों को इकट्ठा कर पास के तालाब में छोड़ दिया। वैज्ञानिकों केे मुताबिक कभी-कभी चक्रवाती हवा तालाब से मछलियों को उड़ा ले जााती हैै, जिससे कभी-कभी ऐसा होता हैै।

मंगल, 19 अक्टूबर 2021 - 06:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: rain, Uttar Pradesh, Fish Rain, Human Interest stories

Courtesy: News 18 Hindi

Turtle

फोटो: Tarunmitra

अमेरिका में मिला दो सिर और छह पैरों वाला दुर्लभ कछुआ डॉक्टरों ने 'मैरी' और 'एस्ले' रखा नाम

अमेरिका में एक विचित्र नवजात कछुआ मिला है जिसके छह पैर और दो सिर हैं। वाइल्ड लाइफ सेंटर में कछुए की निगरानी करने वाले चिकित्सकों ने दो सिर के साथ पैदा होने वाली दुर्लभ स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए इसको 'बाईसेफली' स्थिति बताया है। चिकित्सकों ने कछुए के द्वारा पानी में अलग-अलग समय पर सिर ऊपर निकालने के साथ ही प्रत्येक सिर द्वारा तीन पैरों को नियंत्रित करने की भी जानकारी दी है।

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 07:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Human Interest stories, rare species, Nature, Wildlife

Courtesy: Navbharat Times

Calf

फोटो: Times Now News

नवरात्रि के दौरान गाय ने दो मुंह वाले बछड़े को दिया जन्म

ओडिशा के नबरंगपुर जिले स्थित कुमुली पंचायत के बीजापुर गांव में एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया है, जिसकी तीन आंखें है। स्थानीय लोग बछड़े को मां दुर्गा का अवतार मान कर इसकी पूजा कर रहे है क्योंकि उनके लिए ऐसा करना शुभ है। दो मुंहे बछड़े को देखने के लिए दूर दराज से लोग आ रहे है। बछड़े का वीडियो भी ट्वीटर पर वायरल हो रहा है।

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: weird news, Human Interest stories, calf, Odisha

Courtesy: Aaj tak news