Iran FM

फ़ोटो: Hindustan Times

पैगम्बर साहब विवाद के बावजूद तीन दिन के दौरे पर आए ईरान के विदेश मंत्री अमीर-अब्दुल्लाहियन

पैगम्बर साहब पर पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर नाराजगी जताने के बावजूद ईरान ने अपने विदेश मंत्री की भारत यात्रा को बरकरार रखा है। तीन दिन के भारत दौरे पर आए ईरानी विदेश मंत्री की बुधवार 8 जून दोपहर भारत के विदेश डॉ एस जयशंकर से मुलाकात होगी। हुसैन दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से भारत के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

बुध, 08 जून 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Prophet, Iran, India, foreign Minister

Courtesy: Jagran

Naftali Benett

फ़ोटो: The Times Of Israel

इस्राएल के पीएम नफ़्ताली बेनेट ने कहा- ईरान को मिलेगी उनके किये की सज़ा

इस्राएल के प्रधानमंत्री नफताली बेनेट ने कहा है कि ईरान उनके देश के विरुद्ध अपरोक्ष युद्ध छेड़े हुए है। इसलिए अब समय आ गया है कि ईरान को उसके किए की सजा दी जाए। बेनेट ने ईरान पर अनेक बार इस्राएली हितों पर चोट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई दशकों से ईरानी हुकूमत इस्रायल के विरुद्ध आतंकवाद को बढ़ावा देती आ रही है। लेकिन इसके बावजूद उसे अब तक ऐसे सब मामलों में अनदेखा किया जाता रहा है। 

सोम, 30 मई 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Israel, PM, Naftali Benet, Iran

Courtesy: Zee News

hossein

फोटो: Foreign Policy

पहली बार भारत दौरे पर आएंगे इरान के विदेश मंत्री

इरान के विदेश मंत्री होसैन आमिर अब्दुल्लाहियन पहली बार भारत के दौरे पर जनवरी 31 को आएंगे। इस दिन वो विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद फरवरी एक को वो नई दिल्ली से श्रीलंका रवाना हो जाएंगे। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की बीच होने वाली मुलाकात के दौरान कनेक्टिविटी, चाबहार पोर्ट, बिजनेस, अफगानिस्तान पर बातचीत हो सकती है। गौरतलब है कि चाबहार में शहीद बेहेश्ती पोर्ट के पहले फेज का विकास भारत ने किया है।

बुध, 26 जनवरी 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Iran, Iran foreign minister, Hossein Amir-Abdollahian

Courtesy: Hindustan

Hormuz Island

फोटो: BBC

इस देश में मिट्टी को मसालों की तरह खाते हैं लोग

दुनिया के अलग अलग देशों में कोई न कोई ऐसी चीज होती है जो उस देश को मशहूर कर दे। वहीं ईरान के होरमूज आइलैंड की मिट्टी ने इसे विश्वप्रसिद्ध बना दिया है। दरअसल इस पर मौजूद रंग बिरंगे पहाड़ों की मिट्टी को लोग मसालों की तरह खाते है। रिपोर्ट के मुताबिक यह मिट्टी बहुत स्वादिष्ट होती है और इस मिट्टी में ढेर सारा आयरन और करीब 70 प्रकार के खनिज होते हैं।

बुध, 03 नवंबर 2021 - 08:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Iran, soil, hormuz island, hills

Courtesy: Zee News

Uranium

फोटो: Lonely Planet

ईरान के पास है 120 किलोग्राम से अधिक 20 प्रतिशत समृद्ध यूरेनियम: परमाणु एजेंसी प्रमुख

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद एस्लामी ने कहा है कि देश में 120 किलोग्राम से अधिक 20 प्रतिशत समृद्ध यूरेनियम है। एस्लामी ने कहा, "हमारे लोग अच्छी तरह जानते हैं कि वे (पश्चिमी देश) हमें तेहरान रिएक्टर में इस्तेमाल करने के लिए 20 प्रतिशत पर समृद्ध ईंधन देने के लिए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।" जो बिडेन के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन का लक्ष्य तेहरान के साथ परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करना है।

रवि, 10 अक्टूबर 2021 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Iran, Uranium, atomic agency head

Courtesy: NKM News

Ebrahim Raisi

फोटो: Al Jazeera

पश्चिमी देशों के दबाव से मुक्त होनी चाहिए परमाणु समझौते पर बातचीत: सैयद इब्राहिम रायसी

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रायसी ने सितंबर 4 को कहा कि वो परमाणु समझौते को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से बातचीत करने को तैयार हैं। उन्होंने यह बात एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान कही। रायसी ने कहा कि पश्चिमी देशों ने इस विषय पर कई बार दबाव डाला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा से ही पश्चिमी देशों से बातचीत के लिए तैयार रही है लेकिन इससे पहले पश्चिमी देशों द्वारा ईरान पर लगे प्रतिबंध को हटाना होगा।

रवि, 05 सितंबर 2021 - 04:01 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Iran, Nuclear Programme, conference, European Union

Courtesy: UNI

Coronavirus

फोटोः AI Jazeera

ईरान और रूस में लगातार जारी है कोरोना का कहर

ईरान और रूस में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में ईरान में 655 लोगो की मौत हुई है और 41194 नए मामले सामने आए हैं। इसी तरह रूस में भी 806 लोगों की मौत समेत 20765 नए कोरोना मामले मिले। बढ़ते संक्रमण के पीछे कोरोना के डेल्टा वेरिएंट को कारण बताया जा रहा है। कोरोना मामलों को देखते हुए जापान सरकार ने भी आपात स्थिति को अगस्त 12 तक बढ़ा दिया हैं। 

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 11:40 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Iran, Russia, Coronavirus, Japan

Courtesy: Jagran News

taliban captured indian helicopter

फोटो: India Today

तालिबान ने मार गिराया ईरान का ड्रोन, भारत के हेलीकॉप्टर पर भी किया कब्जा

तालिबान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खूनी जंग जारी है। ऐसे में तालिबान ने ईरान के ड्रोन को भी मार गिराया है। हालांकि ईरान का ड्रोन अफगानिस्तान में कैसे घुसा इसकी जांच जारी है। इससे पहले ईरान ने तालिबान और अफगानिस्तान के बीच चल रही जंग को देखते हुए अपनी सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी है। अफगानिस्तान ने भारतीय विमान पर कब्जा करने का भी दावा किया है। यह विमान भारत की ओर से अफगानिस्तान की वायु सेना को दिया गया था। 

शनि, 14 अगस्त 2021 - 08:00 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Afghanistan, Taliban terrorists, Iran, World

Courtesy: News 18 Hindi

Taliban

फोटो: Aajtak

तालिबान ने ईरान की सीमा से लगे रणनीतिक प्रांत की राजधानी पर किया कब्जा

तालिबान ने शुक्रवार को ईरान की सीमा से लगे अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत निमरोज की राजधानी जरंज शहर पर कब्जा कर लिया, जिससे यह तालिबान के हाथों पहली प्रांतीय राजधानी बन गई। आतंकवादियों को लगभग 1.6 मिलियन लोगों के शहर जरांज को लेने में थोड़ा प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। अफगान सरकार के सूत्रों के अनुसार, प्रांतीय प्रशासन ने तालिबान के साथ एक समझौता किया था जिससे शहर के अधिकारियों को सीमा पार ईरान भाग जाने की अनुमति मिल गई थी।

शनि, 07 अगस्त 2021 - 01:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Taliban, Iran, CAPITAL

Courtesy: Bharat Times

PRESIDENT

फोटो: Al zazeera

राष्ट्रपति इब्राहिम की जीत के बाद अमेरिका और ईरान में बढ़ा तनाव

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की जीत पर अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ रहा है। जून 22 को अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान सरकार से संबंधित कई न्यूज वेबसाइट पर रोक लगाई है। अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच यह जरुरी कदम है, जिसे ईरानी मीडिया पर अमेरिकी कार्रवाई के रूप में देख सकते हैं। ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने अमेरिकी सरकार के द्वारा वेबसाइट बंद करने की सूचना दी है।

बुध, 23 जून 2021 - 12:02 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: America, Iran, World news, Banned

Courtesy: ZEE NEWS